नितिन गडकरी धमकी मामला: बेलगावी जेल से फोन करने वाले संदिग्ध को हिरासत में लिया गया

खबरे |

खबरे |

नितिन गडकरी धमकी मामला: बेलगावी जेल से फोन करने वाले संदिग्ध को हिरासत में लिया गया
Published : Mar 28, 2023, 1:50 pm IST
Updated : Mar 28, 2023, 1:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Nitin Gadkari threat case: Suspect who made the call from Belagavi jail taken into custody
Nitin Gadkari threat case: Suspect who made the call from Belagavi jail taken into custody

दोषी की पहचान जयेश पुजारी उर्फ ​​जयेश कांत के रूप में हुई है।

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में दो बार फोन कर धमकी देने के मामले में नागपुर पुलिस ने कर्नाटक की बेलगावी जेल से हत्या के एक दोषी को मंगलवार को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।  नागपुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोषी की पहचान जयेश पुजारी उर्फ ​​जयेश कांत के रूप में हुई है। आरोपी को हिंडालगा जेल से हिरासत में लिया गया और सुबह हवाई जहाज से नागपुर लाया गया।

पुलिस ने बताया कि पुजारी के खिलाफ शहर के धंतोली थाने में दो मामले दर्ज हैं। अधिकारी ने बताया, "केंद्रीय मंत्री को धमकी भरे फोन करने का मकसद जानने के लिए उससे पूछताछ की जाएगी।" उन्होंने बताया कि पुजारी को दोपहर में एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि खुद को जयेश पुजारी बताने वाले एक शख्स ने 14 जनवरी को नागपुर शहर में गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में फोन करके 100 करोड़ रुपये की मांग की थी। उसने दावा किया था कि वह दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य है।

पुलिस ने बताया कि ताजा मामला 21 मार्च का है जब उसी व्यक्ति (पुजारी) ने दस करोड़ रुपये नहीं देने पर गडकरी को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे फोन के बाद, गडकरी के घर और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई। उन्होंने बताया कि पुजारी को हत्या के एक मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। हालांकि उसने धमकी भरे फोन मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।

Location: India, Maharashtra, Nagpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM