मप्र में बड़ा हादसा: शादी समारोह जा रहे परिवार का ट्रक नदी में गिरा, 12 लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

मप्र में बड़ा हादसा: शादी समारोह जा रहे परिवार का ट्रक नदी में गिरा, 12 लोगों की मौत
Published : Jun 28, 2023, 2:34 pm IST
Updated : Jun 28, 2023, 2:42 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

परिवार शादी के लिए ग्वालियर के भलेती गांव से टीकमगढ़ के जतारा गांव जा रहा था.

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया में भीषण हादसा हो गया. यहां एक मिनी ट्रक नदी में गिर गया. मिनी ट्रक में करीब 43 लोग सवार थे. हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है. सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है. इनमें से 3 शव बच्चों के हैं. वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ. ट्रक पुल पार कर रहा था तभी अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया।

कलेक्टर संजय कुमार ने बताया कि परिवार शादी के लिए ग्वालियर के भलेती गांव से टीकमगढ़ के जतारा गांव जा रहा था. सभी मंगलवार रात एक ट्रक से निकले थे। नदी पर नया पुल बनाया जा रहा है. आवाजाही के लिए पास में एक रैंप बनाया गया था। बारिश के कारण रैंप पर एक से दो फीट पानी आ गया था. ड्राइवर ने रैंप पार करने की कोशिश की. परिवार ने भी मना किया लेकिन वह नहीं माना। कुछ दूर जाने के बाद ट्रक पलट गया. ट्रक पलट कर बुहारा नदी में गिर गया।

ट्रक के नदी में गिरने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं. राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे में मारे गए लोगों के लिए 4 लाख रुपये और घायलों के परिवारों के लिए 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मिनी ट्रक हादसे के घायलों का दतिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM