Ladakh Protest Updates:लद्दाख DGP का बड़ा खुलासा;सोनम वांगचुक के पाकिस्तानी एजेंट से संबंध,बांग्लादेश यात्रा का भी जिक्र
Ladakh Protest Updates:लद्दाख DGP का बड़ा खुलासा;सोनम वांगचुक के पाकिस्तानी एजेंट से संबंध,बांग्लादेश यात्रा का भी जिक्र
Published : Sep 28, 2025, 5:28 pm IST
Updated : Sep 28, 2025, 5:28 pm IST
SHARE ARTICLE
 Sonam Wangchuk's links with a Pakistani agent news in hindi
Sonam Wangchuk's links with a Pakistani agent news in hindi

वांगचुक पर 24 सितंबर को लेह में हिंसा भड़काने का आरोप है, जिसमें चार लोगों की मौत और 90 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Ladakh Protest Updates: लद्दाख के डीजीपी एसडी सिंह जामवाल ने आरोप लगाया है कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के पाकिस्तान से संबंध हैं। उन्होंने पड़ोसी देशों की वांगचुक की यात्राओं पर भी सवाल उठाए। 

डीजीपी जामवाल ने कहा कि पुलिस ने एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जो वांगचुक के संपर्क में था और सीमा पार रिपोर्ट भेज रहा था। वांगचुक पर 24 सितंबर को लेह में हिंसा भड़काने का आरोप है, जिसमें चार लोगों की मौत और 90 से अधिक लोग घायल हुए थे।

लद्दाख के पुलिस महानिदेशक ने कहा, 'हमने हाल ही में एक पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑफिसर को गिरफ्तार किया है जो यहां से जानकारी इकट्ठा करके इस्लामाबाद भेज रहा था. हमारे पास इसका रिकॉर्ड है। वह (सोनम वांगचुक) पाकिस्तान में डॉन (पाकिस्तान का प्रमुख अंग्रेजी अखबार) के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वह बांग्लादेश भी गए थे। इसलिए उन पर बड़ा सवालिया निशान है. मामले की जांच की जा रही है।

लद्दाख के डीजीपी एसडी सिंह जामवाल ने सोनम वांगचुक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वांगचुक के भाषणों से लोगों में उत्तेजना फैल गई, जिससे हिंसा भड़क उठी। वांगचुक पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाषणों में अरब स्प्रिंग, नेपाल और बांग्लादेश के प्रदर्शनों का जिक्र किया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके अलावा, उनके एनजीओ द्वारा विदेशी फंडिंग के नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप है।

लेह में अशांति के पीछे विदेशी हाथ होने के बारे में पूछे जाने पर, लद्दाख के पुलिस प्रमुख ने कहा, 'जांच के दौरान दो और लोगों को पकड़ा गया है। अगर वे किसी साजिश का हिस्सा हैं, तो मैं नहीं कह सकता। इस जगह पर नेपाली लोगों के मजदूरी करने का इतिहास रहा है, इसलिए हमें इसकी जांच करनी होगी।

डीजीपी जामवाल ने कहा कि भड़काऊ भाषण तथाकथित पर्यावरण कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए थे, जिसके कारण लद्दाख में हिंसा हुई।

केंद्र के साथ वार्ता को पटरी से उतारने का आरोप वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जामवाल ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर केंद्र के साथ लेह अपेक्स बॉडी की वार्ता को पटरी से उतारने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, '24 सितंबर को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. इसमें चार लोगों की जान चली गई और बड़ी संख्या में नागरिक, पुलिस अधिकारी और अर्धसैनिक बल के अधिकारी घायल हुए. चल रही प्रक्रियाओं (केंद्र के साथ बातचीत) को विफल करने के प्रयास किए गए.' 

बता दें कि लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद सोनम वांगचुक ने 15 दिनों से जारी अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी थी। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार करके जोधपुर जेल भेज दिया गया है।

(For more news apart from  Sonam Wangchuk's links with a Pakistani agent news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM