CM पटनायक ने त्रिपुरा में ‘उल्टा रथ यात्रा’ के दौरान हुई दुर्घटना पर जताया शोक

खबरे |

खबरे |

CM पटनायक ने त्रिपुरा में ‘उल्टा रथ यात्रा’ के दौरान हुई दुर्घटना पर जताया शोक
Published : Jun 29, 2023, 4:13 pm IST
Updated : Jun 29, 2023, 4:13 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Patnaik expressed grief over the accident during 'Ulta Rath Yatra' in Tripura
CM Patnaik expressed grief over the accident during 'Ulta Rath Yatra' in Tripura

यह हादसा बुधवार को हुआ जब हजारों लोग लोहे से बने हुए रथ को खींच रहे थे।

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में भगवान जगन्नाथ की ‘उल्टा रथ यात्रा’ या रथ यात्रा के वापस आने के दौरान हुए हादसे में सात लोगों की मौत पर दुख जताया है। यात्रा के दौरान रथ बिजली के तार के संपर्क में आ गया था।

यह हादसा बुधवार को हुआ जब हजारों लोग लोहे से बने हुए रथ को खींच रहे थे। रथ पर बहुत सजावट की गयी थी। कुमारघाट के उत्तर पाबियाचेरा में रथ अचानक 133 किलोवाट बिजली के तार के संपर्क में आ गया जिससे उसके कुछ हिस्सों में तुरंत आग लग गई। हादसे में रथ पर सवार लोग झुलस गए और सड़क पर गिर पड़े। पटनायक ने कहा कि त्रिपुरा में हुआ हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

घटना में करंट लगने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल जाते हुए दम तोड़ दिया। इस हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं।

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM