अमेरिका : कार हादसे में सिख दंपत्ति की मौत

खबरे |

खबरे |

अमेरिका : कार हादसे में सिख दंपत्ति की मौत
Published : May 4, 2023, 7:13 pm IST
Updated : May 4, 2023, 7:13 pm IST
SHARE ARTICLE
America: Sikh couple killed in car accident
America: Sikh couple killed in car accident

एक कार चालक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।

वाशिंगटन: अमेरिका में एक सड़क हादसे में सिख दंपत्ति की मौत हो गई। एक समाचार चैनल की खबर में यह जानकारी दी गई। केओएमओ न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक हादसा पिछले शुक्रवार को उस वक्त हुआ था जब परमिंदर सिंह बाजवा और उनकी पत्नी हरप्रीत कौर बाजवा अपने दो बच्चों को स्कूल बस स्टॉप से ​​लेने जा रहे थे तभी वाशिंगटन के केंट में एक कार चालक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।

‘वाशिंगटन स्टेट पैट्रोल ट्रूपर’ रिक जॉनसन के हवाले से खबर में कहा गया है कि चालक का ध्यान भटक गया था तथा जैसे ही वह अपना फोन उठाने के लिये आगे बढ़ा तभी अचानक से उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और दंपत्ति को टक्कर मार दी।

खबर के मुताबिक, परमिंदर और हरप्रीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक को गंभीर चोटें आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। परमिंदर, 'सिख राइडर्स मोटरसाइकिल ग्रुप' का हिस्सा थे। इस समूह ने दंपत्ति के दोनों बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए धन जुटाने की मुहिम शुरू की है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM