Nepal Landslide News: नेपाल में बड़ा हादसा, दो बसें नदी में गिरी, 63 लोग लापता

खबरे |

खबरे |

Nepal Landslide News: नेपाल में बड़ा हादसा, दो बसें नदी में गिरी, 63 लोग लापता
Published : Jul 12, 2024, 9:45 am IST
Updated : Jul 12, 2024, 12:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Nepal Landslide News in hindi
Nepal Landslide News in hindi

हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ. हम घटनास्थल पर हैं और तलाशी अभियान जारी है.

Nepal Landslide News : नेपाल में खराब मौसम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है. बताया जा रहा है कि आज सुबह मध्य नेपाल में मदन-आशीर राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। सभी लापता बताए जा रहे हैं. चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बसों में चालक सहित कुल 63 लोग सवार थे.

हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ. हम घटनास्थल पर हैं और तलाशी अभियान जारी है. लगातार बारिश के कारण लापता बसों को ढूंढने में दिक्कत आ रही है. इस बीच, खराब मौसम के कारण काठमांडू से भरतपुर, चितवन की सभी उड़ानें आज रद्द कर दी गई हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और राहतकर्मी मौके पर मौजूद हैं और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. बता दे नेपाल में  लागातार कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. 

इस बीच, नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है.पीएम ने एक्स पर पोस्ट किया, "नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन के कारण दो बसों के नदी बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट, देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं।"

(For More News Apart from Nepal Landslide News in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM