US के ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना: 2 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल, छात्रों में दहशत
Published : Dec 14, 2025, 12:49 pm IST
Updated : Dec 14, 2025, 12:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Brown University shooting leaves 2 dead, 9 injured as police search for killer
Brown University shooting leaves 2 dead, 9 injured as police search for killer

ब्राउन यूनिवर्सिटी ने शाम 4:22 बजे एक 'एक्टिव शूटर' की चेतावनी जारी की और छात्रों को दरवाजे बंद करने,फोन साइलेंट करने का निर्देश दिया।

US Brown University Shooting: अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग और फिजिक्स विभाग में रविवार तड़के एक बंदूकधारी ने गोली चला दी। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर घटना के बाद फरार हो गया, जिसके बाद पूरे कैंपस को सील कर दिया गया। यह गोलीबारी बारस एंड हॉली बिल्डिंग के अंदर हुई, जहां घटना के समय कई परीक्षाएं आयोजित हो रही थीं। (Brown University shooting leaves 2 dead, 9 injured as police search for killer news in hindi) 

प्रोविडेंस के मेयर ब्रेट स्माइली ने पुष्टि की है कि घायल आठ पीड़ितों की स्थिति 'नाजुक लेकिन स्थिर' बनी हुई है, जबकि आइवी लीग के छात्रों से कैंपस में 'शेल्टर इन प्लेस' रहने का आग्रह किया गया है।

ब्राउन यूनिवर्सिटी ने शाम 4:22 बजे 'एक्टिव शूटर' की चेतावनी जारी की और छात्रों को दरवाजे बंद करने, फोन साइलेंट करने और सुरक्षित स्थान पर छिपकर रहने के निर्देश दिए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पुलिस, संघीय एजेंट और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल घटनास्थल पर पहुंचने के बाद फुटपाथ पर बिखरे कपड़े और खून देखे गए।

FBI निदेशक काश पटेल ने भी X पर पोस्ट करके पुष्टि की कि संघीय अधिकारी पूरी तरह से घटनास्थल पर सहायता प्रदान कर रहे हैं और सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का वादा किया है। इसके अलावा, ब्यूरो ऑफ़ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स (ATF) के एजेंट भी मदद कर रहे हैं।

डिप्टी पुलिस चीफ टिमोथी ओ'हारा ने बताया कि संदिग्ध, जिसे पूरी तरह काले कपड़े पहने हुए बताया गया है, को आखिरी बार बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए देखा गया था, और अभी तक कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "हम इस संदिग्ध को पकड़ने के लिए हर संभव संसाधन का उपयोग कर रहे हैं। शेल्टर इन प्लेस का आदेश अभी भी जारी है, और मैं लोगों से इसे गंभीरता से पालन करने का आग्रह करता हूं।"

यूनिवर्सिटी के छात्र गोलियों की आवाज सुनकर दहशत में आ गए। एक छात्रा, केटी सन, ने बताया कि वह पास की बिल्डिंग में पढ़ाई कर रही थी जब उसने गोलियों की आवाज सुनी और अपना सामान छोड़कर हॉस्टल की ओर भागी। बता दें कि रोड आइलैंड के प्रोविडेंस में स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में लगभग 11,000 छात्र अध्ययनरत हैं।

(For more news apart from Brown University shooting leaves 2 dead, 9 injured as police search for killer news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM