Australia Bondi Beach Firing: ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हमला,जश्न मना रहे लोगो पर अंधाधुंध फायरिंग, 8 लोगों की मौत
Published : Dec 14, 2025, 3:49 pm IST
Updated : Dec 14, 2025, 3:49 pm IST
SHARE ARTICLE
An attack on people celebrating at Bondi Beach in Australia,8 killed
An attack on people celebrating at Bondi Beach in Australia,8 killed

यहूदी त्योहार हनुक्का मनाने वाले लोगों को टारगेट किया गया

Australia Bondi Beach Firing: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित मशहूर बॉन्डी बीच पर रविवार को अफरा-तफरी मच गई, जब समुद्र किनारे जश्न मना रहे लोगों पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में अब तक 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना के बाद बीच पर शव बिखरे हुए दिखाई दिए और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। (An attack on people celebrating at Bondi Beach in Australia,8 killed news in hindi) 

जानकारी के अनुसार यह हमला हनुक्का उत्सव के दौरान हुआ, जब बड़ी संख्या में लोग बॉन्डी बीच पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आधिकारिक पोस्ट के माध्यम से गोलीबारी की पुष्टि की है और लोगों से अपील की है कि वे बॉन्डी बीच और उसके आसपास के क्षेत्रों से दूर रहें।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो बेहद डरावने हैं। एक वीडियो में रविवार दोपहर नॉर्थ बॉन्डी बीच पर मौजूद सैकड़ों लोग गोलियों की आवाज सुनते ही रेत पर इधर-उधर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लगातार फायरिंग की तेज आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।

घटना के बाद पुलिस और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और हमले के मकसद को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

(For more news apart from An attack on people celebrating at Bondi Beach in Australia,8 killed news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM