Philippines Earthquake: फ़िलीपींस में भूकंप से भारी तबाही, 6.9 की तीव्रता से डोली धरती; 20 लोगों की मौत
Published : Oct 1, 2025, 11:11 am IST
Updated : Oct 1, 2025, 11:11 am IST
SHARE ARTICLE
Massive earthquake wreaks havoc in the Philippines news in hindi
Massive earthquake wreaks havoc in the Philippines news in hindi

भूकंप से फिलीपींस के सेबू, बोहोल, समर, बिलिरान और नेग्रोस शहरों के लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

Philippines Earthquake News: दक्षिण एशियाई देश फिलीपींस बीती रात भूकंप से दहल गया है। मंगलवार-बुधवार की रात आए इस शक्तिशाली भूकंप ने व्यापक तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.9 मैग्नीट्यूड आंकी गई है। फिलीपींस सरकार के अनुसार, यह इस साल की सबसे बड़ी आपदा है, जिसमें इतनी ज्यादा संख्या में लोगों की जान चली गई। (Massive devastation in Philippines due to earthquake 20 people dead news in hindi) 

इस भयानक भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी है। अब तक मिली जानकारी से पता चला है कि भूकंप फ़िलीपींस के 'रिंग ऑफ़ फ़ायर' क्षेत्र में आया और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.9 मापी गई।

देश के भूकंप प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र सेबू के बोगो शहर के पास विसायन सागर में लगभग 5 से 10 किलोमीटर की उथली गहराई में मिला। भूकंप से फिलीपींस के सेबू, बोहोल, समर, बिलिरान और नेग्रोस शहरों के लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कैनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी (PHIVOLCS) ने चेतावनी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इमारतें पूरी तरह से ढह गईं। इससे कई लोग मलबे में दब गए। स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद आए इस भूकंप की वजह से कई इलाकों में लोग डरे-सहमे हुए हैं।

(For more news apart from Massive devastation in Philippines due to earthquake 20 people dead news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM