Pakistan News: पाकिस्तान ने भारत को 1965, 1971 के युद्धों के लापता रक्षाकर्मियों की सूची सौंपी

खबरे |

खबरे |

Pakistan News: पाकिस्तान ने भारत को 1965, 1971 के युद्धों के लापता रक्षाकर्मियों की सूची सौंपी
Published : Jul 2, 2024, 2:11 pm IST
Updated : Jul 2, 2024, 2:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan hands over list of missing defense personnel of 1965, 1971 wars to India
Pakistan hands over list of missing defense personnel of 1965, 1971 wars to India

किस्तान ने पाकिस्तानी जेलों में बंद 254 भारतीय या भारतीय माने जाने वाले असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूची सौंपी है.

Pakistan News:  पाकिस्तान ने भारत को 1965 और 1971 के युद्धों में लापता हुए रक्षा कर्मियों की सूची सोमवार को सौंपी। साथ ही, दोनों देशों ने एक-दूसरे की हिरासत में बंद असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूचियों का आदान-प्रदान किया। विदेश कार्यालय ने यह जानकारी दी।

एक बयान में कहा गया कि भारत और पाकिस्तान ने सोमवार को नयी दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक माध्यम से एक-दूसरे की हिरासत में बंद असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान ने 38 लापता पाकिस्तानी रक्षाकर्मियों की सूची भी सौंपी है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे 1965 और 1971 के युद्धों के बाद से भारत की हिरासत में हैं।’’

पाकिस्तान ने पाकिस्तानी जेलों में बंद 254 भारतीय या भारतीय माने जाने वाले असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूची सौंपी है, जबकि भारत ने भारतीय जेलों में बंद 452 पाकिस्तानी या पाकिस्तानी समझे जाने वाले असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूची सौंपी है। वर्ष 2008 के द्विपक्षीय समझौते के प्रावधानों के तहत, ऐसी सूचियों का आदान-प्रदान हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को किया जाता है। विदेश कार्यालय ने कहा कि सरकार ने भारत में अपनी सजा पूरी कर चुके सभी पाकिस्तानी कैदियों की तत्काल रिहाई और देश भेजने का आग्रह किया है।विदेश कार्यालय ने कहा कि सरकार के प्रयासों के तहत 2023 में 62 और मौजूदा वर्ष में चार पाकिस्तानी कैदियों की वापसी अब तक सुनिश्चित की गई है।

(For more news apart from Pakistan hands over list of missing defense personnel of 1965, 1971 wars to India, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM