UP बीजेपी को मिला नया अध्यक्ष: Pankaj Chaudhary ने संभाला पदभार, स्वस्ति वाचन और शंखनाद से गूंजा पार्टी दफ्तर
Published : Dec 14, 2025, 4:47 pm IST
Updated : Dec 14, 2025, 4:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Pankaj Chaudhary has been appointed as the new president of UP BJP.
Pankaj Chaudhary has been appointed as the new president of UP BJP.

उत्तर प्रदेश में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों का निर्वाचन भी संपन्न हुआ।

Uttar Pradesh News: केंद्रीय मंत्री और महाराजगंज से सात बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी को रविवार को उत्तर प्रदेश का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। (Pankaj Chaudhary has been appointed as the new president of UP BJP news in hindi) 

कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वाचन, शंखनाद और डमरू वादन के साथ हुई, जिसके बाद पंकज चौधरी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पार्टी का झंडा नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी को सौंपा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित यूपी बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए अपने नाम की घोषणा के बाद पंकज चौधरी मंच पर पहुंचे, जहां वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

bb

महाराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी कुर्मी समाज से आते हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में ओबीसी वोट बैंक को मजबूत करने की बीजेपी की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

इससे पहले शनिवार को पंकज चौधरी ने एकमात्र उम्मीदवार के रूप में इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था, जिसे निर्विरोध मंजूरी मिली. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक उनके प्रस्तावक बने. चौधरी पर कंधों पर यूपी में भाजपा संगठन को और मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव में राज्य में कमल खिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. चूंकि किसी और नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया था, इसलिए पंकज चौधरी का निर्विरोध यूपी बीजेपी अध्यक्ष चुना जाना तय था.  

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही राज्य से राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों का निर्वाचन भी संपन्न हो गया। यूपी से राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, भूपेंद्र चौधरी, स्मृति ईरानी, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और रमापति राम त्रिपाठी को बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना गया है। पार्टी में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करते हैं।

पंकज चौधरी को कुर्मी समुदाय के प्रमुख नेताओं में गिना जाता है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समर्थकों का मानना है कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर संतुलन बनाने के लिए बीजेपी ने एक अनुभवी और जमीनी नेता पर भरोसा जताया है।

पार्षद से यूपी बीजेपी अध्यक्ष तक का सफर

कुर्मी समाज से आने वाले पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के चौथे प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनसे पहले विनय कटियार, ओम प्रकाश सिंह और स्वतंत्र देव सिंह भी इस पद पर रह चुके हैं और ये तीनों नेता भी कुर्मी समुदाय से आते हैं। पंकज चौधरी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में की थी। उसी साल वे गोरखपुर के डिप्टी मेयर भी बने।

1991 में बीजेपी ने उन्हें महराजगंज लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा। उन्होंने महज 27 वर्ष की उम्र में चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया। पंकज चौधरी ने 1991, 1996, 1998, 2004, 2014, 2019 और 2024 में महराजगंज लोकसभा सीट से कुल सात बार जीत दर्ज की है। हालांकि 1999 में उन्हें समाजवादी पार्टी के कुंवर अखिलेश सिंह और 2009 में कांग्रेस के हर्षवर्धन श्रीनेत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

(For more news apart from Pankaj Chaudhary has been appointed as the new president of UP BJP news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM