Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सड़क किनारे विस्फोट में तीन लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सड़क किनारे विस्फोट में तीन लोगों की मौत
Published : Jul 5, 2024, 4:16 pm IST
Updated : Jul 5, 2024, 4:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Three people killed in roadside explosion in Khyber Pakhtunkhwa, Pakistan News (सांकेतिक फोटो)
Three people killed in roadside explosion in Khyber Pakhtunkhwa, Pakistan News (सांकेतिक फोटो)

बचाव अधिकारियों ने शवों और घायलों को मरदान मेडिकल कॉम्प्लेक्स पहुंचाया।

Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को सड़क किनारे विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बचाव सेवा ‘1122’ के प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट मरदान जिले की तख्त बाई तहसील में जलाला पुल के पास हुआ। बचाव अधिकारियों ने शवों और घायलों को मरदान मेडिकल कॉम्प्लेक्स पहुंचाया।

पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और धमाका किसी विस्फोटक से हुआ अथवा सिलेंडर के फटने से, यह पता करने के लिए उसने साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में रिमोट कंट्रोल के जरिए कार बम विस्फोट कर एक पूर्व सीनेटर और तीन अन्य की हत्या कर दी गई। जब विस्फोट हुआ, तब हिदायतुल्ला अपने भतीजे नजीबुल्ला खान के लिए उपचुनाव प्रचार के सिलसिले में अफगानिस्तान की सीमा से लगे मामोंड बाजौर कबायली जिले के दामदोला इलाके में थे।(PTI)

(For More News Apart from Three people killed in roadside explosion in Khyber Pakhtunkhwa, Pakistan News In Hindi Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM