पाकिस्तान : बलूचिस्तान में कबायली नेता समेत सात लोगों की गोली मारकर हत्या

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान : बलूचिस्तान में कबायली नेता समेत सात लोगों की गोली मारकर हत्या
Published : Mar 17, 2023, 6:20 pm IST
Updated : Mar 17, 2023, 6:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan: Seven people including tribal leader shot dead in Balochistan
Pakistan: Seven people including tribal leader shot dead in Balochistan

पुलिस ने बताया कि बंदूकधारियों ने स्वचालित हथियारों से गाड़ी पर गोलीबारी की थी।

कराची : पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में हथियारबंद लोगों ने एक कबायली नेता समेत सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बलूचिस्तान में अर्द्धसैनिक बल ‘लेवीज फोर्सज़’ ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को मुर्गा किबज़ई इलाके में हुई जो ज़ोब शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर है।

पुलिस ने बताया कि बंदूकधारियों ने एक गाड़ी पर गोलीबारी की जिसमें कबायली नेता अहमद खान किबज़ई, उनके दो भाइयों समेत सात लोग सवार थे और घटना में सभी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बंदूकधारियों ने स्वचालित हथियारों से गाड़ी पर गोलीबारी की थी। किसी भी समूह ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने कहा कि किबज़ई की स्थानीय स्तर पर दुश्मनी थी और हो सकता है कि इस शत्रुता की वजह से उनपर हमला किया गया हो।

बलूचिस्तान प्रांत में कानून एवं व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति संघीय सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ा रही है जो पहले ही देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM