Punjab Weather Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, बारिश की संभावना

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, बारिश की संभावना
Published : Jan 9, 2024, 10:25 am IST
Updated : Jan 10, 2024, 10:39 am IST
SHARE ARTICLE
Orange alert of cold wave in Punjab, Haryana and Chandigarh, possibility of rain
Orange alert of cold wave in Punjab, Haryana and Chandigarh, possibility of rain

मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है.

Punjab Weather Update News In Hindi: कोहरे और ठंड का प्रकोप पूरे देश में जारी है. मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीनों राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही हिमाचल में बर्फबारी की भी संभावना है. मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है.

मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ के साथ-साथ पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फाजिल्का, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में आज 25 फीसदी बारिश होने की संभावना है. इसी तरह हरियाणा के पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महिंदरगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में बारिश की 25 फीसदी संभावना है.

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बदल गया है. मौसम विभाग ने शिमला, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

पंजाब और हिमाचल के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को बादल छाए रहे. इसके चलते कई इलाकों में कोहरे का असर कम देखने को मिला. इससे अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखी गयी. सोमवार शाम को पंजाब का तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री कम दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री कम और चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा.

(For more news apart from Punjab Weather Update , stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM