Nepal Landslide News: नेपाल में बड़ा हादसा, भूस्खलन के कारण 2 बसें नदी में गिरी, 7 भारतीयों की मौत, 50 से ज्यादा लापता

खबरे |

खबरे |

Nepal Landslide News: नेपाल में बड़ा हादसा, भूस्खलन के कारण 2 बसें नदी में गिरी, 7 भारतीयों की मौत, 50 से ज्यादा लापता
Published : Jul 12, 2024, 12:16 pm IST
Updated : Jul 12, 2024, 12:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Nepal Landslide 7 Indians died News in hindi
Nepal Landslide 7 Indians died News in hindi

नेपाल में भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिसके कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं।

Nepal Landslide News: नेपाल में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 2 बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। इस हादसे में सात भारतीयों की मौत हो गई है जबकि बस में सवार 50 से ज्यादा यात्री लापता हैं. नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है.

जानकारी के मुताबिक, बीरगंज से काठमांडू जा रही बस त्रिशुली नदी में गिर गई, जिसमें सात भारतीयों की मौत हो गई। यहां बता दें कि पथ विभाग ने नारायणघाट-काठमांडू मार्ग को पंद्रह दिनों के लिए बंद कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी यातायात सेवा बहाल कर दी गयी है. दरअसल, नेपाल में भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिसके कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं।

एक बस में 24 और दूसरी में 41 यात्री सवार 

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि काठमांडू जा रही एंगस बस में 24 यात्री सवार थे, जबकि काठमांडू से गौर जा रही गणपति डीलक्स बस में करीब 41 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 3.30 बजे हुआ. गणपति डीलक्स बस में सवार तीन यात्री कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे.

(For more news apart from Nepal Landslide 7 Indians died News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM