दिल्ली नगर निगम चुनाव : 1,100 से अधिक नामांकन पत्र खारिज

खबरे |

खबरे |

दिल्ली नगर निगम चुनाव : 1,100 से अधिक नामांकन पत्र खारिज
Published : Nov 17, 2022, 12:08 pm IST
Updated : Nov 17, 2022, 12:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi Municipal Corporation elections: Over 1,100 nomination papers rejected
Delhi Municipal Corporation elections: Over 1,100 nomination papers rejected

चार दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए कुल 2,021 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

New Delhi :  दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए 1,100 से अधिक नामांकन पत्र जांच के बाद खारिज कर दिए गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

बुधवार को साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस के उम्मीदवारों की संख्या 250 से नीचे हो गई है। चार दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए कुल 2,021 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। आंकड़ों के अनुसार रात 10 बजे तक वैध नामांकन पत्रों की संख्या 1,405 थी, जबकि 1,115 को खारिज कर दिया गया।

कांग्रेस के वैध नामांकनों की संख्या 243 थी जबकि 405 नामांकन किए गए थे। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए संबंधित आंकड़े क्रमशः 255 (कुल नामांकन 728) और 252 (कुल नामांकन 654) थे।

सूत्रों ने कहा कि 65 नामांकन पत्रों की स्थिति अभी लंबित है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लंबित आवेदनों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से अधूरे फॉर्म, गायब हलफनामे, कई नामांकन, वैध जाति प्रमाण पत्र जमा न करना और अमान्य फॉर्म आदि की वजहों से नामांकन पत्र अस्वीकृत किए जाते हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM