Republic Day 2026: 982 कर्मियों को मिला वीरता और सेवा पदक, जम्मू-कश्मीर पुलिस सबसे आगे
Republic Day 2026: 982 कर्मियों को मिला वीरता और सेवा पदक, जम्मू-कश्मीर पुलिस सबसे आगे
Published : Jan 25, 2026, 5:46 pm IST
Updated : Jan 25, 2026, 5:46 pm IST
SHARE ARTICLE
982 personnel awarded gallantry and service medals
982 personnel awarded gallantry and service medals

गणतंत्र दिवस 2026 पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और सुधार सेवाओं के 982 कर्मियों को वीरता व सेवा पदकों से सम्मानित किया गया।

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस (एचजीएंडसीडी) और ‘करेक्शनल सर्विसेज’ (सुधारात्मक सेवा) के कुल 982 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, इन सम्मानों में 125 वीरता पदक शामिल हैं। (982 personnel awarded gallantry and service medals news in hindi) 

वीरता पुरस्कारों में अधिकांश सम्मान इस प्रकार वितरित किए गए: 45 कर्मियों को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से, 35 कर्मियों को वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित क्षेत्रों से, पांच कर्मियों को पूर्वोत्तर क्षेत्र से और 40 कर्मियों को अन्य क्षेत्रों से उनके वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बयान के अनुसार, वीरता पदक पाने वालों में चार अग्निशमन सेवा के बचावकर्मी भी शामिल हैं।

आधिकारिक विवरण के अनुसार, राज्यों में सबसे अधिक वीरता पदक जम्मू-कश्मीर पुलिस को प्राप्त हुए हैं, जिनकी संख्या 33 है। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस को 31, उत्तर प्रदेश पुलिस को 18 और दिल्ली पुलिस को 14 वीरता पदक प्रदान किए गए। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में, केवल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 12 वीरता पदक प्राप्त हुए हैं।

बयान में यह भी बताया गया कि विशिष्ट सेवा के लिए कुल 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 89 पुलिस सेवा को, पांच अग्निशमन सेवा को, तीन सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा को और चार ‘करेक्शनल सर्विसेज’ को प्रदान किए गए। इसी तरह, सराहनीय सेवा के लिए कुल 756 पदकों (एमएसएम) में से 664 पुलिस सेवा को, 34 अग्निशमन सेवा को, 33 होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस सेवा को और 25 ‘करेक्शनल सर्विसेज’ को प्रदान किया गया।

परिभाषा के अनुसार, वीरता पदक असाधारण बहादुरी और विशिष्ट वीरतापूर्ण कार्यों के लिए दिया जाता है, जैसे जीवन और संपत्ति बचाना, अपराध को रोकना या अपराधियों को गिरफ्तार करना। इसमें उठाए गए जोखिम का आकलन संबंधित अधिकारी के दायित्व और कर्तव्यों के संदर्भ में किया जाता है। बयान के अनुसार, राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है, जो सेवा में विशेष रूप से उत्कृष्ट रिकॉर्ड को दर्शाता है, जबकि पदक (एमएसएम) सराहनीय सेवा के लिए दिया जाता है, जो कर्तव्य के प्रति निष्ठा और मूल्यवान योगदान को मान्यता देता है।

(For more news apart from 982 personnel awarded gallantry and service medals news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: gallantry medals 2026, service medals 2026, personnel awarded medals, indian police medals, republic day awards india, 982 personnel receive gallantry and service medals, jammu and kashmir police gallantry medals, republic day 2026 medal winners, indian armed forces and police awards, gallantry and meritorious service awards india, republic day honors 2026 police, fire, home guard awards, heroic acts recognized india, government awards for bravery and service, rozanaspokesman hindi, वीरता पदक 2026, सेवा पदक 2026, पदक से सम्मानित कर्मी, भारतीय पुलिस पदक, गणतंत्र दिवस पुरस्कार भारत, 982 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक मिले, जम्मू और कश्मीर पुलिस वीरता पदक, गणतंत्र दिवस 2026 पदक विजेता, भारतीय सशस्त्र बल और पुलिस पुरस्कार, वीरता और मेधावी सेवा पुरस्कार भारत, गणतंत्र दिवस सम्मान 2026, पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड पुरस्कार, भारत में वीरतापूर्ण कार्यों को मान्यता, बहादुरी और सेवा के लिए सरकारी पुरस्कार, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM