साउथ एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने किया चौंकाने वाला खुलासा , बोली - "आठ साल की थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया "

खबरे |

खबरे |

साउथ एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने किया चौंकाने वाला खुलासा , बोली - "आठ साल की थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया "
Published : Mar 6, 2023, 6:11 pm IST
Updated : Mar 6, 2023, 6:11 pm IST
SHARE ARTICLE
My father sexually assaulted me when I was eight: Khushboo Sundar
My father sexually assaulted me when I was eight: Khushboo Sundar

 उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया था, जब वो 8 साल थी।

 Kushboo Sundar: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनी खुशबू सुंदर हाल ही में नेशनल कमिशन फॉर वुमन की सदस्य बनीं हैं। हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुशबू ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है।  उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया था, जब वो 8 साल थी। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उनके पिता उन्हें और उनकी मां  को मारा पीटा करते थे। 

खुशबू ने हाल में जयपुर में ‘मोजो स्टोरी’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘वी द वुमन’ में कहा कि जब वह 15 साल की थीं, तब उन्होंने अपने पिता के खिलाफ बगावत करना शुरू कर दिया। इसके बाद, उनके पिता ने परिवार को बेसहारा छोड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘‘जो सबसे मुश्किल चीज मुझे लंबे समय तक परेशान करती रही, जिसे भूल नहीं सकती, माफ नहीं करूंगी, लेकिन उसे पीछे छोड़ कर आगे बढ़ूंगी, वह मेरे बचपन में मेरे पिता द्वारा किया गया यौन उत्पीड़न है। जब एक बच्ची/बच्चे का यौन उत्पीड़न किया जाता है, तब यह उसे जीवन भर कचोटता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी मां का दाम्पत्य जीवन सर्वाधिक उत्पीड़न वाला रहा, एक व्यक्ति जो अपनी पत्नी, बच्चों को पीटता था, उसने अपनी इकलौती बेटी का यौन उत्पीड़न किया। उसका यह सोचना था कि एक पुरुष होने के नाते ऐसा करना उसका अधिकार है। और जब मेरा उत्पीड़न शुरू हुआ, तब मैं महज आठ साल की थी और मैं 15 वर्ष की होने पर उनके खिलाफ बोलने का साहस जुटा पाई।’’

खुशबू ने याद किया, ‘‘15 वर्ष की आयु की होने पर मैंने सोचा कि बस, अब बहुत हो चुका और जब मैंने बगावत करना शुरू कर दिया... तब उन्होंने हमें हमारे हाल पर छोड़ दिया, सचमुच में हमें बेसहारा छोड़ दिया। हम नहीं जानते थे कि दो वक्त का भोजन हमें कहां से मिलने वाला है...।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह अपने पिता के खिलाफ खड़ी हुईं क्योंकि ‘‘यदि वह परिवार में रहते तो मैं इतने आगे तक नहीं पहुंच पाती।’’ अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैं यदि घर में पुरूष से लड़ सकती थी, तो मैं दुनिया का मुकाबला भी बहुत आसानी से कर सकती हूं।’’

तमिल सिनेमा में 1990 के दशक में राज करने वाली खुशबू बाद में राजनीति में आ गईं। उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा के रजनीकांत और कमल हासन जैसे शीर्ष अभिनेताओं के साथ काम किया था। वह कांग्रेस छोड़ने के बाद 2020 में भाजपा में शामिल हो गईं।

Location: India

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM