हमारे राज्य की हकीकत से दूर है फिल्म ’द केरल स्टोरी’ : थरूर

खबरे |

खबरे |

हमारे राज्य की हकीकत से दूर है फिल्म ’द केरल स्टोरी’ : थरूर
Published : May 1, 2023, 6:43 pm IST
Updated : May 1, 2023, 6:43 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

फिल्म पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी.

New Delhi:  एक्ट्रेस अदा शर्मा स्टारर और सुदिप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी इन दिनों चर्चा में है. फिल्म का ट्रेलर 26 अप्रैल को 26 अप्रैल को आया है और इसको लेकर बहस भी छिड़ गई है. मेकर्स का दावा है कि फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है.

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ प्रदेश की हकीकत से दूर है और सभी केरलवासियों को इस बारे में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी ओर से इस फिल्म को बैन करने के बारे में कोई आह्वान नहीं किया गया है।

तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य ने ‘मुस्लिम यूथ लीग केरल’ की ओर से रखे गए एक करोड़ रुपये के पुस्कार से संबंधित पोस्टर ट्विटर पर साझा किया। इस संगठन ने कहा है कि अगर कोई यह साबित कर दे कि 32 हजार केरलवासियों का धर्मांतरण कराया गया और सीरिया भेजा गया, तो वह उसे एक करोड़ रुपये का इनाम देगा।

थरूर ने कहा, ‘‘यह (पुरस्कार) उन लोगों के लिए मौका है, जो 32000 लोगों के कथित तौर पर इस्लाम में धर्मांतरित किए जाने का हौवा बना रहे हैं। क्या वे इस चुनौती को स्वीकार करेंगे या फिर कोई सबूत नहीं है?’’

उनका कहना है, ‘‘मैं इस फिल्म को बैन लगाने की मांग नहीं कर रहा हूं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को इसलिए नहीं रोका जा सकता कि इसका दुरुपयोग हो सकता है, लेकिन केरल के लोगों को यह कहने का पूरा अधिकार है कि यह फिल्म हकीकत से दूर है।’’

बता दें कि ये फिल्म पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी. इसे विपुल अमृत लाल शाह ने प्रोड्यूस किया है. इसमें अदा शर्मा के अलावा योगिता बिहानी, सोनिया बलानी, सिद्धी इदनानी, विजय कृष्णा, प्रणय पचौरी और प्रणव मिश्रा जैसे कलाकार हैं.

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM