अब बांग्लादेश में भी छाने वाला है 'पठान' का जादू, 52 साल बाद रिलीज होगी पहली हिंदी फिल्म

खबरे |

खबरे |

अब बांग्लादेश में भी छाने वाला है 'पठान' का जादू, 52 साल बाद रिलीज होगी पहली हिंदी फिल्म
Published : May 5, 2023, 6:28 pm IST
Updated : May 5, 2023, 6:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

"पठान" पड़ोसी देश में रिलीज होने वाली "पहली हिंदी फिल्म" होगी।

मुंबई : शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 12 मई को बांग्लादेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माण कंपनी 'यश राज फिल्म्स' ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई की।

'यशराज फिल्म' के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी हैं। यशराज फिल्मस के अंतरराष्ट्रीय वितरण के उपाध्यक्ष नेल्सन डिसूजा ने बताया कि बांग्लादेश के 1971 में अस्तित्व में आने के बाद "पठान" पड़ोसी देश में रिलीज होने वाली "पहली हिंदी फिल्म" होगी।

उन्होंने कहा, "हमने पिछले कुछ वर्षों में देखा है कि बांग्लादेश में शाहरुख खान की लोकप्रियता बढ़ी है और वहां उनके बहुत प्रशंसक है। हमें लगता है कि 'पठान' शाहरुख खान और हिंदी सिनेमा की देश में रिलीज होने वाली पहली फिल्म है जो भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अपने पूरे गौरव के साथ प्रतिनिधित्व करेगी।"

गौरतलब है कि बांग्लादेश में आजादी के बाद से ही स्थानीय फिल्म उद्योग की रक्षा के लिए भारतीय फिल्मों के वहां के सिनेमाघरों में प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM