Film Chand Mera Dil: अनन्या पांडे की नई फिल्म का ऐलान, इस एक्टर के साथ बनी जोड़ी, करण जोहर ने दिखाई झलक

खबरे |

खबरे |

Film Chand Mera Dil: अनन्या पांडे की नई फिल्म का ऐलान, इस एक्टर के साथ बनी जोड़ी, करण जोहर ने दिखाई झलक
Published : Nov 7, 2024, 4:22 pm IST
Updated : Nov 7, 2024, 4:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Ananya Pandey New Film Chand Mera Dil Latest News In Hindi Lakshya Sen
Ananya Pandey New Film Chand Mera Dil Latest News In Hindi Lakshya Sen

करण जौहर ने फिल्म की पहली झलक भी शेयर की है।

Ananya Pandey New Film Chand Mera Dil Latest News In Hindi: दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन की नई फिल्म की घोषणा की है, जिसका नाम 'चांद मेरा दिल' है. फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य सेन की जोड़ी देखने को मिलेगी. जी हां! अनन्या पांडे एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है. वहीं 'किल' एक्टर लक्ष्य सेन दोबारा लोगों का प्यार पाना चाहेंगे. बता दे कि ”चांद मेरा दिल” एक रोमांटिक फिल्म होनेवाली है।

करण जौहर ने फिल्म की पहली झलक भी शेयर की है। फिल्म के पोस्टर में अनन्या और लक्ष्य एक दूसरे का हाथ पकड़ कर बैठे नजर आ रहे हैं।

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की झलक दिखाई है. करण ने चार पोस्टर शेयर किए हैं. करण ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'हम एक बेहद प्यारी और इमोशनल लव स्टोरी लाने की तैयारी कर रहे हैं. यह एक ऐसी लव स्टोरी होगी जैसी पहले कभी नहीं देखी गई. प्यार में थोड़ा पागल होना पड़ता है'? बता दे कि  'चांद मेरा दिल' अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

निर्देशन कौन करेगा?

करण ने आगे लिखा है, 'हमारे पास दो चांद हैं। 'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे और लक्ष्य हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी करेंगे। फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में पहुंचेगी।' 

अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म 'कंट्रोल' ओटीटी पर रिलीज हुई थी। लक्ष्य की बात करें तो वह अपनी फिल्म 'किल' के लिए काफी पॉपुलर हुए थे। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

यूजर्स ने अनन्या पर की सवालों की बौछार

करण जौहर ने जैसे ही फिल्म की घोषणा की, कमेंट बॉक्स में सवालों की बौछार शुरू हो गई। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि करण हमेशा कुछ अच्छे एक्टर्स की जगह औसत दर्जे के स्टार किड्स को क्यों अप्रोच करते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हर बार एक ही स्टारकास्ट। हर बार अनन्या पांडे। सब कुछ बहुत बोरिंग है। मेकर्स को थोड़ा अलग सोचने की जरूरत है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अनन्या पांडे कुछ नैपी किड्स से बेहतर हो सकती हैं। लेकिन, वह एक अच्छी कलाकार नहीं हैं, कृपया इससे आगे सोचें।'

(For more news apart from Ananya Pandey New Film Chand Mera Dil Latest News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM