मशहूर अभिनेता एवं फिल्मकार सतीश कौशिक का निधन

खबरे |

खबरे |

मशहूर अभिनेता एवं फिल्मकार सतीश कौशिक का निधन
Published : Mar 9, 2023, 10:15 am IST
Updated : Mar 9, 2023, 10:15 am IST
SHARE ARTICLE
Famous actor and filmmaker Satish Kaushik passed away
Famous actor and filmmaker Satish Kaushik passed away

सतीश कौशिक 66 वर्ष के थे।

मुंबई : मशहूर अभिनेता एवं फिल्मकार सतीश कौशिक का बृहस्पतिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके करीबी दोस्त एवं अभिनेता अनुपम खेर ने यह जानकारी दी। कौशिक 66 वर्ष के थे। अनुपम खेर ने बताया कि सतीश कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की।

अनुपम खेर ने  कहा, ‘‘बेचैनी महसूस होने के बाद कौशिक ने चालक से उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा। देर रात करीब एक बजे उन्हें (अस्पताल जाते समय) रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा।’’ इससे पहले, खेर ने एक ट्वीट में लिखा था कि वह कौशिक के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं।

उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘मुझे पता है कि मृत्यु अंतिम सत्य है, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे अपने सबसे अच्छे दोस्त सतीश कौशिक के बारे में ऐसा लिखना होगा। 45 साल की दोस्ती पर अचानक पूर्ण विराम। तुम्हारे बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश। ओम शांति।’’

कौशिक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किए आखिरी पोस्ट में प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक जावेद अख्तर द्वारा सात मार्च को मुंबई में आयोजित वार्षिक होली समारोह की तस्वीरें साझा की थीं। फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कौशिक के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन्हें एक ‘‘दयालु और सच्चा इंसान’’ बताते हुए याद किया।

‘इमरजेंसी’ अभी रिलीज नहीं हुई है।

कंगना ने ट्वीट किया, ‘‘इस दुखद खबर के साथ सुबह की शुरुआत हुई। वह मेरी काफी हौसलाअफजाई करते थे... एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक। सतीश कौशिक जी बेहद दयालु और सच्चे इंसान थे। ‘इमरजेंसी’ में उनके साथ करके काफी अच्छा लगा। उनकी कमी हमेशा खलेगी, ओम शांति।’’

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के पूर्व छात्र कौशिक को ‘जाने भी दो यारों’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में निभाए उनके किरदारों के लिए काफी सराहना मिली थी।

हास्य अभिनेता के तौर पर भी कौशिक ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। वह एक फिल्म निर्देशक भी थे। उन्होंने ‘तेरे नाम’ और ‘मुझे कुछ कहना है’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया था। कौशिक के परिवार में पत्नी और बेटी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM