खबरे |

खबरे |

Fake News Alert: धर्मेंद्र के निधन की अफवाह झूठी निकली, ईशा देओल बोलीं – “पापा बिल्कुल ठीक हैं, रिकवर कर रहे हैं..”
Published : Nov 11, 2025, 10:46 am IST
Updated : Nov 11, 2025, 10:46 am IST
SHARE ARTICLE
My father is stable and recovering' Esha Deol rubbishes Dharmendra's death rumours news in hindi
My father is stable and recovering' Esha Deol rubbishes Dharmendra's death rumours news in hindi

धर्मेंद्र के निधन की खबरों को बेटी ईशा देओल ने गलत बताया।

Dharmendra's Death Rumours Latest News in Hindi: मंगलवार सुबह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (89) के निधन की अफवाह सोशल मीडिया और कुछ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर तेजी से फैल गई। यह खबर इतनी तेज़ी से वायरल हुई कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी X (पूर्व में ट्विटर) पर श्रद्धांजलि संदेश साझा कर दिया। हालांकि, स्थिति स्पष्ट होने के बाद उन्होंने अपनी पोस्ट तुरंत हटा ली। इस बीच, धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इन अफवाहों का खंडन किया और बताया कि उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। (My father is stable and recovering' Esha Deol rubbishes Dharmendra's death rumours news in hindi ) 

ईशा ने अपने संदेश में साफ कहा—

“मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद।” धर्मेंद्र के ताज़ा स्वास्थ्य को लेकर यह पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अफवाहों पर रोक लगी।


अस्पताल में भर्ती, 72 घंटे क्रिटिकल
जानकारी के अनुसार, सोमवार (10 नवंबर) को धर्मेंद्र को अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति स्थिर न रहने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। चिकित्सा टीम का कहना है कि अगले 72 घंटे उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे। परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, आपात स्थिति को देखते हुए धर्मेंद्र की बेटियों को विदेश से मुंबई बुला लिया गया है।

बता दें सोमवार रात अस्पताल के बाहर सनी देओल बेहद भावुक नज़र आए। वहीं, बॉबी देओल अपनी वेब सीरीज़ ‘अल्फा’की शूटिंग बीच में छोड़कर तुरंत मुंबई लौटे और सीधे अस्पताल पहुंच गए। धर्मेंद्र की तबीयत की खबर मिलते ही कई बॉलीवुड सितारे भी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे, जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान** सहित कई अन्य सेलिब्रिटीज़ शामिल थे।

(For more news apart from My father is stable and recovering' Esha Deol rubbishes Dharmendra's death rumours news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM