Singham Again News: रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' में चुलबुल पांडे उर्फ ​​सलमान खान के कैमियो की पुष्टि की

खबरे |

खबरे |

Singham Again News: रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' में चुलबुल पांडे उर्फ ​​सलमान खान के कैमियो की पुष्टि की
Published : Oct 27, 2024, 5:38 pm IST
Updated : Oct 27, 2024, 5:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Salman Khan HISTORIC 2-minute cameo in Singham Again news in hindi
Salman Khan HISTORIC 2-minute cameo in Singham Again news in hindi

अब फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है।

Singham Again News In Hindi: अजय देवगन की सिंघम अगेन इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका ट्रेलर भी रिलीज़ हो चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म में कई बड़े एक्टर्स साथ काम करेंगे क्योंकि फिल्म में अजय, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार के साथ दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान भी नज़र आएंगी । इसके अलावा, ऐसी अफवाहें भी उड़ी थीं कि सिंघम अगेन में सलमान खान भी कैमियो करते नज़र आएंगे। उनके दबंग किरदार चुलबुल पांडे के संभावित क्रॉसओवर ने उनके प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया था। अब फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है।

रोहित शेट्टी ने की बड़ी पुष्टि

अब ये बात पक्की हो गई है कि सलमान सिंघम अगेन में नजर आएंगे। अजय देवगन और रोहित शेट्टी सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में अपनी फिल्म सिंघम अगेन का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान सलमान ने कहा, ‘अजय और रोहित आपका हमारे शो में स्वागत है।’ इसके जवाब में रोहित ने कहा, ‘आपका हमारे कॉप यूनिवर्स में स्वागत है।’ अब डायरेक्टर के इस बयान से सबकुछ साफ होता नजर आ रहा है। सलमान के कैमियो को लेकर रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में उनका सीक्वेंस करीब 2 मिनट लंबा होगा।

 

(For more news apart from Salman Khan HISTORIC 2-minute cameo in Singham Again News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM