Film 'Deva' Release Date Changed: शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

खबरे |

खबरे |

Film 'Deva' Release Date Changed: शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Published : Nov 28, 2024, 4:21 pm IST
Updated : Nov 28, 2024, 4:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Shahid Kapoor film 'Deva' Release date changed News in Hindi
Shahid Kapoor film 'Deva' Release date changed News in Hindi

फिल्म में शाहिद एक विद्रोही पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं जो एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रहा है।

Shahid Kapoor film 'Deva' Release date changed News in Hindi: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर लगभग एक साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। उनकी अगली रिलीज़ फिल्म 'देवा' है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं  फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है.

यह एक एक्शन ड्रामा है, जो अगले साल वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में आने वाली थी।  वहीं अब फिल्म के निर्माताओं ने अब इसकी थिएट्रिकल रिलीज़ की तारीख बदल दी है। जी हां,  फिल्म अब 31 जनवरी, 2025 को रिलीज़ होगी, जो इसकी मूल प्रीमियर तिथि से 15 दिन पहले है। ऐसे में शाहिद के फैंस कि लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है. 

फिल्म के बारे में 

फिल्म में शाहिद एक विद्रोही पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं जो एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रहा है। जैसे-जैसे वह गहराई से खोज करता है, वह धोखे और विश्वासघात के एक जटिल जाल को उजागर करता है, जो उसे एक खतरनाक यात्रा पर ले जाता है। पूजा हेगड़े एक पत्रकार और फिल्म की मुख्य महिला की भूमिका निभा रही हैं। मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पावेल गुलाटी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियो और सिद्धार्थ रॉय कपूर के नेतृत्व वाली रॉय कपूर फिल्म्स ने किया है।

शाहिद कपूर आखिरी बार कृति सेनन के साथ तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे। यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही और इसने भारत में अपने प्रदर्शन के दौरान 85.16 करोड़ रुपये की कमाई की।

(For more news apart from Shahid Kapoor film 'Deva' Release date changed News in Hindi, stay tuned to Spokesman hindi)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM