Mere Husband Ki Biwi Poster: अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

खबरे |

खबरे |

Mere Husband Ki Biwi Poster: अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
Published : Jan 31, 2025, 5:49 pm IST
Updated : Jan 31, 2025, 5:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Mere Husband Ki Biwi first look poster Arjun Kapoor, Rakul Preet Singh News In Hindi
Mere Husband Ki Biwi first look poster Arjun Kapoor, Rakul Preet Singh News In Hindi

फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर में, रकुल और भूमि, एक घोड़े पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, जो बीच में खड़े अर्जुन कपूर का हाथ थामे हुए हैं।

Mere Husband Ki Biwi first look poster Arjun Kapoor, Rakul Preet Singh News In Hindi: अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर अभिनीत 'मेरे हसबैंड की बीवी' का पहला पोस्टरसोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। सिंघम अगेन में अपने सफल अभिनय से सुर्खियां बटोरने के बाद, अभिनेता अर्जुन कपूर इस आगामी रोमांटिक-कॉमेडी के साथ लोगों का दल जीतने को तैयार है, जिसे मुदस्सर अज़ीज़ द्वारा निर्देशित किया गया है। पोस्टर के साथ, फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज़ की तारीख की भी घोषणा की है।

फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर में, रकुल और भूमि, एक घोड़े पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, जो बीच में खड़े अर्जुन कपूर का हाथ थामे हुए हैं। फिल्म के एक ट्राएंल लव स्टोरी होने की उम्मीद है और इसे विवाहेतर संबंध पर आधारित बताया जा रहा है। हालाँकि, फिल्म की टैगलाइन है, ''लव ट्राएंगल नहीं, सर्कल है।''

पोस्टर में अर्जुन ने बैंगनी रंग की शर्ट पहनी है जबकि रकुल प्रीत ने आइवरी लहंगा पहना है। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने लाल सलवार कुर्ता पहना। पोस्टर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, "खेंचो... और खेंचो!!! शराफत की यही सजा तो होती है...झगड़ा हो या टकराव, फंसता तो मुझ जैसा आम आदमी ही है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Puja Films (@pooja_ent)

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

मुदस्सर अज़ीज़, जिन्होंने पहले खेल खेल में और पति पत्नी और वो जैसी फ़िल्में बनाई हैं, ने मेरे हसबैंड की बीवी का निर्देशन किया है। फ़िल्म को लेकर उत्साहित अज़ीज़ ने एक प्रेस नोट में कहा, "एक फ़िल्म निर्माता के तौर पर, मैंने हमेशा ऐसी कहानियाँ बताने में विश्वास किया है जो मनोरंजन करती हैं और सभी उम्र के दर्शकों को मुस्कुराहट देती हैं। मेरा मानना ​​है कि ऐसी फ़िल्में टिकती हैं और बार-बार देखने लायक होती हैं। यह फ़िल्म 21 फ़रवरी, 2025 को बड़े पर्दे पर आने वाली है।

(For more news apart from Mere Husband Ki Biwi first look poster Arjun Kapoor, Rakul Preet Singh News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM

Uttarakhand में सिखों की पिटाई मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद...

04 Mar 2025 5:40 PM

नशेड़ी बेटे से दुखी होकर बेबस पिता ने अपने ही बेटे को किया पुलिस के हवाले

04 Mar 2025 5:39 PM

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी होना चाहिए Men Commission| |Podcast With Punjab Women Commission Raj Lali Gill

03 Mar 2025 6:00 PM