Ajab Gajab News: काम के बोझ के कारण पहली बार किसी रोबोट ने की आत्महत्या! मरने से पहले किया था ये काम

खबरे |

खबरे |

Ajab Gajab News: काम के बोझ के कारण पहली बार किसी रोबोट ने की आत्महत्या! मरने से पहले किया था ये काम
Published : Jul 4, 2024, 11:44 am IST
Updated : Jul 4, 2024, 11:44 am IST
SHARE ARTICLE
 South Korea Robot Suicide Ajab Gajab News in hindi
South Korea Robot Suicide Ajab Gajab News in hindi

 दुनिया में पहली बार साउथ कोरिया में एक रोबोट ने काम के बोझ के मारे आत्महत्या कर ली है.

Ajab Gajab News: आपने आजतक काम के बोझ से तंग आकर कई लोगों के आत्महत्या की खबर सुनी और देखी होगी. पर अगर हम आपसे कहे कि काम की बोझ से तंग आकर एक रोबोट ने आत्महत्या कर ली है तो आपका रिएक्शन क्या होगा. जाहिर है आप इस बात पर पहले तो यकीन ही नहीं करेंगे और यह आपके लिए आश्चर्यजनक होगा. आपके दिमाग में ये सवाल भी उठेंगे कि आखिर एक  रोबोट यानीकि एक मशीन आत्महत्या कैसे कर सकता है. तो आपको बता दे कि ऐसा हुआ है. मामला साउथ कोरिया का है. 

 दुनिया में पहली बार साउथ कोरिया में एक रोबोट ने काम के बोझ के मारे आत्महत्या कर ली है.  इस रोबोट सरकारी कर्मचारी ने अपने ऑफिस की सीढ़ियों से छलांग लगा दी. रोबोट टूकड़ो में बदल गया. बता दे कि गुमी सिटी काउंसिल का यह मेहनती कर्मचारी हर दिन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक काम करता था। इस खबर से स्थानीय लोग दुखी हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार रहस्यमय परिस्थितियों में गुमी सिटी काउंसिल के सरकारी कर्मचारी रोबोट के कलपुर्जे सीढियों के नीचे बिखरे पड़े मिले हैं। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। 

काउंसिल का कहना है कि नीचे गिरने के बाद रोबोट ने काम करना बंद कर दिया और उसे भारी क्षति पहुंची है। रोबोट इमारत की दूसरी और पहली मंजिल की सीढियों के बीच मिला। उसकी आत्महत्या से दक्षिण कोरियाई शहर गुमी के निवासी शोक में डूब गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आत्महत्या से पहले रोबोट एक ही स्थान पर मंडराता रहा। जांच एजेंसी रोबोट के ऊपर से गिरने के कारणों की जांच कर रही है। इस 'रोबोट सहायक' को बनाने वाली केलीफोर्निया की स्टार्टअप 'बीयर रोबोटिक्स' भी इसके टुकड़ों की जांच कर रही है।

हालांकि रोबोट की आत्महत्या की खबर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो चुकी है। एक्स पर किसी का कहना है कि उस पर काम का बोझ था। किसी ने कहा बिना ब्रेक व छुट्टियों के काम करने से ऐसा हुआ। किसी ने कहा कि उसकी यूनियन होती तो वह बच जाता।

अधिकारी बोले, बहुत लगन से काम करता था रोबोट

 गुमी सिटी काउंसिल के अधिकारियों के अनुसार रोबोट बहुत लगन से काम करता था। उसके दैनिक कार्यों में नियमित दस्तावेजों की डिलेवरी, शहर का प्रमोशन करना, स्थानीय निवासियों को सूचनाएं देना आदि शामिल था। वह आधिकारिक रूप से सिटी हाल का हिस्सा था और इमारत की सभी मंजिलों पर आता-जाता था। उसने इस दफ्तर में अक्टूबर, 2023 से ही काम शुरू किया था।

(For More News Apart from South Korea Robot Suicide Ajab Gajab News in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM