तमिल सुपरस्टार धनुष और मारी सेल्वराज एक बार फिर करेंगे साथ काम

खबरे |

खबरे |

तमिल सुपरस्टार धनुष और मारी सेल्वराज एक बार फिर करेंगे साथ काम
Published : Apr 10, 2023, 12:51 pm IST
Updated : Apr 10, 2023, 12:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Tamil superstar Dhanush and Mari Selvaraj to work together again
Tamil superstar Dhanush and Mari Selvaraj to work together again

मारी सेल्वराज ने कहा, ‘‘ मैं एक बार फिर धनुष सर के साथ काम करने को उत्साहित हूं।

चेन्नई : अभिनेता धनुष और फिल्मकार मारी सेल्वराज 2021 की हिट तमिल फिल्म 'कर्णन' की सफलता के बाद एक बार फिर साथ काम करने को तैयार हैं। एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों की आगामी फिल्म 'जी स्टूडियो साउथ' और 'वंडरबार फिल्म्स' के बैनर तले बनेगी।

फिल्म निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म धनुष के करियर की ‘‘सबसे अधिक बजट’’ वाली फिल्मों में से एक होगी। अभिनेता धनुष ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए रविवार रात लिखा, "एक बड़ा ‘प्रोजेक्ट’ जो कई कारणों से खास है। ओम नम: शिवाय।"

वहीं मारी सेल्वराज ने कहा, ‘‘ मैं एक बार फिर धनुष सर के साथ काम करने को उत्साहित हूं।

‘जी स्टूडियोज’ की दक्षिण भारतीय फिल्मों का काम संभालने वाले अक्षय केजरीवाल ने कहा कि कंपनी ‘वंडरबार फिल्म्स’ के साथ अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा करते हुए खुश व गौरवान्वित है। केजरीवाल ने एक बयान में कहा, ‘‘ धनुष ने लगातार अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दुनियाभर में दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। ‘जी स्टूडियोज’ में हमारा मकसद ऐसी फिल्में बनाना है जो लोगों का मनोरंजन करे, उन्हें प्रेरित करे और यह फिल्म उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है।’’.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM