क्रिकेट स्टार Smriti Mandhana ने संगीतकार Palash Muchhal के साथ सगाई की पुष्टि, PM मोदी ने भेजा शुभकामना संदेश
Published : Nov 21, 2025, 5:44 pm IST
Updated : Nov 21, 2025, 5:44 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi Congratulates Smriti Mandhana on Engagement with Musician Palash Muchhal
PM Modi Congratulates Smriti Mandhana on Engagement with Musician Palash Muchhal

23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी होगी.

Smriti Mandhana and Palash Muchhal Engagement: भारत की वर्ल्ड कप विजेता महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल इस सप्ताह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी 23 नवंबर 2025 को होगी। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र भेजकर इस जोड़ी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है।( PM Modi Congratulates Smriti Mandhana on Engagement with Musician Palash Muchhal news in hindi) 

पीएम मोदी ने अपने पत्र में दोनों परिवारों को बधाई देते हुए कपल के लिए एक खूबसूरत, काव्यात्मक संदेश भी लिखा है। उन्होंने लिखा—
"जैसे ही आप दोनों एक नया, सुंदर जीवन साथ-साथ शुरू करते हैं, स्मृति की कवर ड्राइव की सुंदरता और पलाश की मधुर सिम्फनी मिलकर एक शानदार साझेदारी बनाते हैं।"

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, “स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर 2025 को हो रही है. इस शुभ और हर्षोल्लासपूर्ण मौके पर मंधाना और मुच्छल परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.”

उन्होंने आगे कहा, “जीवन के हर मौसम में हाथ में हाथ डाले, जोड़ी एक-दूसरे की मौजूदगी में ताकत पाए और उनके मन, हृदय और आत्मा में सामंजस्य बना रहे. उनके सपने साथ में बढ़ें और उन्हें खुशियों और समझ से भरे भविष्य की ओर ले जाएं.”

वर्ल्ड कप के बाद वायरल हुई थीं तस्वीरें

पलाश और स्मृति लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की सगाई पहले ही हो चुकी है। महिला वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान पलाश मुंबई में मौजूद थे। टीम की जीत के बाद स्मृति और पलाश की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसमें दोनों ट्रॉफी के साथ खुशी का जश्न मनाते नजर आ रहे थे।

इससे पहले, स्मृति मंधाना ने अपनी सगाई इंस्टाग्राम पर एक कोरियोग्राफ्ड वीडियो के जरिए साझा की थी. इसमें उनकी टीम की साथी जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी भी शामिल थीं. वीडियो में पांचों ने “समझो हो ही गया” गाने पर डांस किया और अंत में मंधाना ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई।

(For more news apart from PM Modi Congratulates Smriti Mandhana on Engagement with Musician Palash Muchhal news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM