Miss Universe 2025: मेक्सिको की फातिमा बॉश बनीं मिस यूनिवर्स 2025, भारत की मनिका विश्वकर्मा रहीं टॉप 30 में शामिल
Published : Nov 21, 2025, 12:52 pm IST
Updated : Nov 21, 2025, 12:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Miss Universe 2025: Mexico's Fatima Bosch crowned Miss Universe 2025, India's Manika Vishwakarma in top 30
Miss Universe 2025: Mexico's Fatima Bosch crowned Miss Universe 2025, India's Manika Vishwakarma in top 30

दुनिया भर की ब्यूटी क्वीन्स के बीच 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में मेक्सिको की फातिमा बॉश को मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहनाया गया है।

Miss Universe 2025: मिस मेक्सिको फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीत लिया है। हालांकि, भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाईं। फिर भी, उनके लुक्स और इंटेलिजेंस दोनों की खूब चर्चा हुई। थाईलैंड की कंटेस्टेंट प्रवीनार सिंह फर्स्ट रनर-अप बनीं, जबकि सेकेंड रनर-अप वेनेजुएला और थर्ड रनर-अप फिलीपींस की कंटेस्टेंट रही। इस प्रतियोगिता में 22 वर्षीय मनिका विश्वकर्मा भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 100 से अधिक देशों की ब्यूटी क्वींस के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही थीं, लेकिन वह टॉप 30 तक ही पहुँच सकीं।

मिस यूनिवर्स 2025 के फाइनलिस्ट में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोट डी आइवर की सुंदरियां शामिल थीं। इस अवसर पर मिस यूनिवर्स 2024 ने विजेता को ताज पहनाया।

मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया केजर थेलविग ने मिस यूनिवर्स 2025 की विजेता फातिमा को ताज पहनाया। डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग को पिछले साल, 16 नवंबर 2024 को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था, और वह यह खिताब जीतने वाली डेनमार्क की पहली महिला थीं। 1952 में स्थापित मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक मंच प्रदान करता है, जो प्रतियोगियों के बीच लीडरशिप, शिक्षा, सामाजिक प्रभाव, विविधता और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देता है।

हालांकि, इस साल का यह प्रतियोगिता धांधली और विवादों के कारण सुर्खियों में रही। जज और म्यूजिशियन उमर हार्फूच ने फाइनल से ठीक तीन दिन पहले इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जूरी के एक सदस्य का किसी प्रतियोगी के साथ संबंध चल रहा है और टॉप 30 पहले से फिक्स थीं। इसके बाद मिस यूनिवर्स के दूसरे जज, फ्रांसीसी फुटबॉल मैनेजर क्लाउड मैकेले ने भी अचानक इस्तीफा दे दिया, हालांकि उन्होंने इसे निजी कारणों से जोड़कर बताया।

बता दें कि फातिमा बॉश प्रतियोगिता की शुरुआत में ही सुर्खियों में आ गई थीं, जब मिस यूनिवर्स के मेज़बान नवात इत्सराग्रिसिल ने उन्हें सार्वजनिक रूप से 'Dumbhead'कहकर संबोधित किया। इसके बाद कई प्रतियोगियों ने फातिमा के समर्थन में वॉकआउट किया। विवाद बढ़ने पर बाद में मिस यूनिवर्स के मेज़बान ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी।

(For more news apart from Miss Universe 2025: Mexico's Fatima Bosch crowned Miss Universe 2025, India's Manika Vishwakarma in top 30 news in hindi, stya tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM