Fact Check: कानपुर की सड़क पर हो रहा "Moon Walk" ? जानिए वीडियो का असल सच

खबरे |

खबरे |

Fact Check: कानपुर की सड़क पर हो रहा "Moon Walk" ? जानिए वीडियो का असल सच
Published : Sep 1, 2023, 3:45 pm IST
Updated : Sep 1, 2023, 3:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Fact Check Old video of Moon walk on Bengaluru street viral in the name of Kanpur
Fact Check Old video of Moon walk on Bengaluru street viral in the name of Kanpur

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो कानपुर का नहीं बल्कि बेंगलुरु का एक पुराना वीडियो है...

आरएसएफसी (टीम मोहाली)- चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर उतरने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में अंतरिक्ष यात्री का सूट पहने एक शख्स को उबड़-खाबड़ सड़क पर चलते देखा जा सकता है। इस वीडियो को कानपुर की खस्ताहाल सड़क बताकर यूपी के प्रशासन आलोचना की गई।

फेसबुक यूजर "चिर विपक्ष" ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "अपना कानपुर भी चांद से कम नहीं है"

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो कानपुर का नहीं बल्कि बेंगलुरु का एक पुराना वीडियो है जो 2019 में चंद्रयान-2 के मिशन लांच के दौरान बनाया गया था।

स्पोक्समैन की पड़ताल

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले इस वीडियो को ध्यान से देखा और वीडियो के कीफ्रेम्स निकालकर उन पर रिवर्स इमेज सर्च किया।

वायरल वीडियो 2019 का बेंगलुरु का है

हमें इस वीडियो को लेकर NDTV  की एक रिपोर्ट मिली। 3 सितंबर 2019 को प्रकाशित इस खबर का शीर्षक है, "Bengaluru, We Have A Problem: Artist Turns Astronaut To Reach Civic Body"

photophoto

इस खबर में बताया गया कि बेंगलुरु के एक कलाकार बादल नंजुंदास्वामी ने खराब सड़कों को बेंगलुरु नगर निगम के ध्यान में लाने के लिए एक अलग तरीका अपनाया। अंतरिक्ष यात्री जैसा सूट पहनकर कलाकार ने बेंगलुरु की उबड़-खाबड़ सड़क पर मूनवॉक किया।

इस खबर में मूल ट्वीट साझा किया गया था। हमने बादल नंजुंदास्वामी के अकाउंट को स्कैन किया और पाया कि यह कलाकार पर्यावरण को लेकर ऐसे ही नए-नए तरीकों से लोगों तक पहुंच करता रहता है।

बता दें कि बादल नंजुंदास्वामी ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए स्पष्ट किया कि यह वीडियो उन्होंने 2019 में बनाया था और यह बेंगलुरु का है। कलाकार ने बताया कि यह वीडियो चंद्रयान-2 मिशन के दौरान बनाया गया था।

नतीजा- रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो कानपुर का नहीं बल्कि बेंगलुरु का एक पुराना वीडियो है जो 2019 में चंद्रयान-2 के मिशन लांच के दौरान बनाया गया था।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM