‘सबसे खुशी का पल दर्दनाक बन गया...',Virat Kohli ने बेंगलुरु भगदड़ पर 3 महीने बाद तोड़ी चुप्पी; फैंस से किया वादा
Published : Sep 3, 2025, 4:10 pm IST
Updated : Sep 3, 2025, 4:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Virat Kohli broke silence on the Bengaluru stampede after 3 months news in hindi
Virat Kohli broke silence on the Bengaluru stampede after 3 months news in hindi

आरसीबी ने पिछले महीने एलान किया था कि ‘RCB Cares' पहल के तहत हादसे में जान गंवाने वाले हर परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Virat Kohli First statement On Bengaluru Stampede: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल 2025 की पहली ट्रॉफी जीत के बाद हुई खुशी, कुछ ही घंटों में मातम में बदल गई थी। 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। इस दर्दनाक घटना के करीब तीन महीने तक चुप रहने के बाद, आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पहली बार चुप्पी तोड़ी हैं। (Virat Kohli broke silence on the Bengaluru stampede after 3 months news in hindi) 

Virat Kohli ने बेंगलुरु भगदड़ पर तोड़ी चुप्पी

दरअसल, आरसीबी (RCB)ने अपने एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली (Virat Kohli) का बयान शेयर किया है, जिसमें लिखा गया,

उन्होंने कहा, "जिंदगी में कुछ भी आपको 4 जून जैसे दिल टूटने वाले दिन के लिए तैयार नहीं करता। यह वह लम्हा होना चाहिए था जिसे हम फ्रेंचाइजी के इतिहास का सबसे बड़ा जश्न मानते, लेकिन यह खुशी एक दुखद हादसे में बदल गया।" 

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों और चोटिल हुए अपने प्रशंसकों के बारे में सोचता हूं और प्रार्थना करता हूं । आपकी क्षति अब हमारी कहानी का हिस्सा है । हम मिलकर सावधानी, सम्मान और जिम्मेदारी से आगे बढेंगे ।’’

इससे पहले आरसीबी ने पिछले महीने एलान किया था कि ‘RCB Cares’ पहल के तहत हादसे में जान गंवाने वाले हर परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

इस मामले में न्यायिक जांच के भी आदेश दिए गए थे, जिसके बाद से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया है। वहीं महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में होने वाले मुकाबलों को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में कराने का फैसला लिया गया

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। घटना की आधिकारिक जांच में बताया गया कि इस अराजकता का कारण उचित मंजूरी का अभाव और अत्यधिक भीड़ थी, जो फ्रेंचाइजी द्वारा सोशल मीडिया पर भेजे गए निमंत्रणों के कारण उमड़ी थी।

पुलिस ने स्वीकार किया कि दर्शकों को नियंत्रित करने के लिए उनके पास संख्या बल बहुत कम था और जांच में आरसीबी को प्रशंसकों को बड़ी संख्या में आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। इसके बाद, आरसीबी ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की और उनकी स्मृति में सार्थक कार्रवाई करने का संकल्प लिया।इसने ‘आरसीबी केयर्स ’ नामक एक फाउंडेशन भी शुरू किया, जिसने बेहतर भीड़ प्रबंधन प्रोटोकॉल तैयार करने के लिए स्टेडियम अधिकारियों, खेल निकायों और लीग भागीदारों के साथ मिलकर काम करने का वादा किया है।

(For more news apart from irat Kohli broke silence on the Bengaluru stampede after 3 months news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM