IPL 2023: आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के मैच में जायसवाल और डुप्लेसी के बीच भी होगा मुकाबला

खबरे |

खबरे |

IPL 2023: आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के मैच में जायसवाल और डुप्लेसी के बीच भी होगा मुकाबला
Published : May 13, 2023, 1:58 pm IST
Updated : May 13, 2023, 1:58 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

जायसवाल और डुप्लेसी दोनों इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।

जयपुर : हार की हैट्रिक से बचने की कवायद में लगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम रविवार को यहां जब राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अभी तक रनों का अंबार लगाने वाले युवा यशस्वी जायसवाल और अनुभवी फाफ डुप्लेसी के बीच भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

जायसवाल और डुप्लेसी दोनों इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। डुप्लेसी अभी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे आगे हैं। उन्होंने 11 पारियों में 576 रन बनाए हैं जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। दूसरी तरफ जायसवाल उनसे केवल एक रन पीछे हैं। इस युवा बल्लेबाज ने 12 पारियों में 575 रन बनाए हैं जिसमें चार अर्धशतक और एक शतक शामिल है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में इन दोनों में से कौन बेहतर प्रदर्शन करता है और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली ‘ऑरेंज कैप’ हासिल करता है।

आरसीबी इस मैच में हार की हैट्रिक से बचने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उसे पिछले दो मैचों में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीन हार के बाद गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ नौ विकेट की बड़ी जीत दर्ज की, जिससे निश्चित तौर पर उसका मनोबल बढ़ा होगा। इस मैच में जायसवाल ने 47 गेंदों पर नाबाद 98 रन जबकि कप्तान संजू सैमसन ने 48 रन का योगदान दिया था।

जोस बटलर केकेआर के खिलाफ मैच में नहीं चल पाए थे लेकिन जायसवाल के साथ वह किसी भी प्रतिद्वंदी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। राजस्थान का मध्यक्रम भी मजबूत है जिसमें जो रूट, ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।

राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत है। अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पिछले मैच में 25 रन देकर चार विकेट लिए थे जबकि तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्हें शुरुआती ओवरों में संदीप शर्मा का भी अच्छा साथ मिल रहा है। इसके अलावा टीम में रविचंद्रन अश्विन जैसे गेंदबाज हैं जो अपने दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं।

जहां तक आरसीबी की बात है तो उसे प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स की स्थिति भी ऐसी ही है। आरसीबी के 11 मैचों में 10 अंक जबकि रॉयल्स के 12 मैचों में 12 अंक हैं।

आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। डुप्लेसी और विराट कोहली ने शीर्ष क्रम में अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखी है जबकि ग्लेन मैक्सवेल भी शानदार फॉर्म में हैं। टीम को हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाजों महिपाल लोमरोर, अनुज रावत और दिनेश कार्तिक से सहयोग की जरूरत है।

मोहम्मद सिराज आरसीबी के गेंदबाजी विभाग के अगुआ हैं। उन्होंने अभी तक 11 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। सिराज को हालांकि जोश हेज़लवुड, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल और विजयकुमार वैशाक से सहयोग मिलना जरूरी है।.

टीम इस प्रकार हैं:.

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, जो रूट, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन , युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ और अब्दुल पीए।.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), आकाश दीप, फिन एलेन, अनुज रावत, अविनाश सिंह, मनोज भांडगे, माइकल ब्रेसवेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सिद्दार्थ कौल, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, राजन कुमार, शाहबाज़ अहमद, कर्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा, सोनू यादव, विजयकुमार वैशाक, केदार जाधव। मैच शुरू: दोपहर 3.30 बजे।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM