भारतीय जूनियर तीरंदाजों ने एशिया कप चरण एक में जीते10 पदक

खबरे |

खबरे |

भारतीय जूनियर तीरंदाजों ने एशिया कप चरण एक में जीते10 पदक
Published : Mar 20, 2023, 1:49 pm IST
Updated : Mar 20, 2023, 1:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian junior archers win 10 medals in Asia Cup stage one
Indian junior archers win 10 medals in Asia Cup stage one

पुरूषों की कम्पाउंड टीम हालांकि दूसरे स्थान पर रही।

New Delhi: भारत के जूनियर तीरंदाजों ने चीनी ताइपे के तायोयुआन में एशिया कप चरण एक विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में पांच स्वर्ण सहित कुल 10 पदक हासिल किये। इससे भारत शीर्ष रैंकिंग दल रहा। टूर्नामेंट में 13 देशों के 156 तीरंदाजों के बीच भारतीय दल ने चार रजत और एक कांस्य पदक भी अपनी झोली में डाला। टूर्नामेंट के अंतिम दिन रविवार को प्रगति, ऐश्वर्या शर्मा और परनीत कौर की कम्पाउंड महिला टीम ने कजाखस्तान को 227-215 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पुरूषों की कम्पाउंड टीम हालांकि दूसरे स्थान पर रही। पवन, वेंकट और प्रियांश की टीम मलेशिया से 225-226 से हारकर दूसरे स्थान पर रही।

प्रगति ने व्यक्तिगत कम्पाउंड स्पर्धा में परनीत कौर को टाई ब्रेकर में हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। पवन, पार्थ और रामपाल की जूनियर पुरुष रिकर्व टीम ने सऊदी अरब को 5-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में भारत ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया जिसमें राहुल ने रामपाल को हराकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, चीनी ताइपे, कजाखस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, फिलीपींस और सऊदी अरब सहित अन्य देशों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM