Beauty Tips: झुर्रियां दूर करने के लिए ऐसे करें अलसी के बीजों का इस्तेमाल

खबरे |

खबरे |

Beauty Tips: झुर्रियां दूर करने के लिए ऐसे करें अलसी के बीजों का इस्तेमाल
Published : Mar 11, 2024, 6:47 pm IST
Updated : Mar 11, 2024, 6:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Beauty Tips: Use flax seeds like this to remove wrinkles
Beauty Tips: Use flax seeds like this to remove wrinkles

घर पर अलसी का जेल बनाना बहुत आसान है। 

Use flax seeds like this to remove wrinkles: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण कई युवक-युवतियां खराब त्वचा से परेशान हैं। झुर्रियां चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती हैं, जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं। ये उपचार महंगे होने के साथ-साथ चेहरे की त्वचा के लिए हानिकारक भी साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप झुर्रियां कम करने के लिए घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। अलसी के जेल के इस्तेमाल से त्वचा संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

-अलसी के बीजों में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को बेहतर बनाते हैं और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकते हैं। घर पर अलसी का जेल बनाना बहुत आसान है। 

 -आपको 4 चम्मच अलसी को रात भर पानी में भिगोकर रखना है. अगली सुबह अलसी को पानी में उबाल लें, 5 से 10 मिनट तक उबालने के बाद आपका अलसी का जेल तैयार है, जब यह ठंडा हो जाए तभी इसका इस्तेमाल करें।

-नींबू से झुर्रियों की समस्या को कम करने के लिए एक कटोरी में आधा चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच अलसी का जेल मिलाएं। इस पेस्ट से नियमित रूप से अपने चेहरे की मालिश करें और फिर सूखने के बाद ताजे पानी से अपना चेहरा धो लें। इस तरह अलसी के बीज के जेल का इस्तेमाल करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

-1 चम्मच अलसी जेल में शहद और आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और फिर हल्के हाथों से मसाज करें और सूखने के बाद ताजे पानी से धो लें।शहद में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

 -अगर आप अलसी के जेल के साथ कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे चेहरे की त्वचा को काफी फायदा मिलेगा। 2 चम्मच अलसी के जेल में कॉफी पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और इसके सूखने का इंतजार करें। इस पैक को साफ़ करने के लिए अपनी हथेलियों को गीला करें और मालिश करें। 

-झुर्रियों की समस्या को कम करने के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें। कॉफी पाउडर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। झुर्रियों को कम करने में भी सहायक हो सकता है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM