Diabetes: अगर दिख रहें हैं ये सकेंत तो हो सकती है शुगर, हो जाएं सावधान...

खबरे |

खबरे |

Diabetes: अगर दिख रहें हैं ये सकेंत तो हो सकती है शुगर, हो जाएं सावधान...
Published : Nov 15, 2022, 12:37 pm IST
Updated : Nov 15, 2022, 12:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Diabetes: If you can see it, then it may be sugar, be careful...
Diabetes: If you can see it, then it may be sugar, be careful...

हम आपको यहां शुगर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताएंगे.

Diabetes :डायबिटीज इन दिनों एक आम समस्या हो गई है। जिससे अधिकतर लोग खराब लाइफस्टाइल तो कुछ जेनेटिक होने के कारण जूझ रहे हैं। शुगर एक ऐसी बिमारी है जिसके कारण शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। कुछ लोग शरीर में हो रहे बदलावों को इग्नोर कर देते हैं, जिसकी वजह से समस्या बाद में ज्यादा गंभीर बन जाती है। हम आपको यहां शुगर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बता रहे हैं।

शुगर के शुरुआती लक्षण ,

बार-बार पेशाब आना 
डायबिटीज की वजह से आपके ब्लड से एक्सट्रा शुगर को निकालने के लिए किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।  जब शुगर ज्यादा हो तो किडनी इनको ब्लड से निकालती हैं, जिससे बार-बार पेशाब आता है। ज्यादा बार बाथरूम जाना, खासकर रात में, हाई ब्लड शुगर का संकेत है।

बार-बार  इन्फेक्शन
आपके यूरिन में ज्यादा शक्कर यीस्ट और बैक्टीरिया के लिए खाने का काम करती है। खाने  के साथ एक गर्म, नम क्षेत्र उन्हें पनपने में मदद करता है। ऐसे में महिलाएं, जिन्हें डायबिटीज है, वे अक्सर यूरिन इंफेक्शन का अनुभव करती हैं। 

बार-बार भूख लगना 
आपका शरीर आपके द्वारा खाए जाने वाले खाने को ग्लूकोज में बदल देता है। लेकिन अगर आपको डायबिटीज है, तो कोशिकाएं ग्लूकोज को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाती हैं, इसलिए आपके शरीर के द्वारा खाए जाने वाले खाने से पर्याप्त एनर्जी नहीं मिलती है। ऐसे में आपको हर समय भूख लगेगी, भले ही आपने तुरंत ही कुछ खाया हो।

वजन तेजी से घटना 
अगर आपके शरीर को आपके खाने से पर्याप्त एनर्जी नहीं मिलती है, तो यह फैट को जलाना शुरू कर देगा। ऐसे में डाईट चेंज न होने के बावजूद भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM