Lifestyle news: अंडे का मास्क बेजान बालों में भर देगा चमक, जाने कैसे बनाए इसका मास्क

खबरे |

खबरे |

Lifestyle news: अंडे का मास्क बेजान बालों में भर देगा चमक, जाने कैसे बनाए इसका मास्क
Published : Mar 16, 2024, 7:46 pm IST
Updated : Mar 16, 2024, 7:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Egg mask will add shine to dull hair news in hindi
Egg mask will add shine to dull hair news in hindi

अपने बालों की खोई हुई चमक को आप अंडे के साथ कैसे वापस पा सकते हैं।

Lifestyle news: आजकल धूल भरी हवा और प्रदूषण के कारण बालों को बहुत नुकसान होता है। जिसके कारण बाल बेजान हो जाता है या फिर बालों का झड़ना जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। आज हम आपको एक खास उपाय बताएंगे जिसकी मदद से आप रूखे और बेजान बालों की जगह घने और लंबे बाल पा सकेंगे।

इस समस्या से निपटने के लिए जरूरी है कि आप अपने बालों की देखभाल की दिनचर्या में घरेलू उपचारों को शामिल करें। ये न सिर्फ आपके बालों को फायदा पहुंचाते हैं बल्कि उन्हें नुकसान से भी बचाते हैं। दरअसल, बड़े शहरों में धूल, प्रदूषण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के अक्सर आपके बालों के झड़ने की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अंडे का इस्तेमाल आपके बालों में नई चमक ले आएगा। तो चलिए जानते है कि अपने बालों की खोई हुई चमक को आप अंडे के साथ कैसे वापस पा सकते हैं।

कच्चे अंडे का मास्क होगा फायदेमंद

अंडे में विटामिन ई, डी, फोलेट और बायोटिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, इन गुणों के कारण इसे बालों के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से बालों को समय से पहले सफेद होने से रोका जा सकता है। अंडे में मौजूद बायोटिन बालों का रंग बरकरार रखने में मदद करता है। अगर आप लंबे और घने बाल चाहते हैं तो हफ्ते में एक या दो बार अंडे का हेयर मास्क लगाएं।

कैसे बनाएं अंडे का हेयर मास्क

अंडे का हेयर मास्क बनाने के लिए एक अंडे को एक कटोरे में फोड़ लें और उसका सफेद भाग अलग कर लें। अब इसमें कॉफी पाउडर, एलोवेरा जेल, नींबू का रस और मेहंदी पाउडर मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे बालों पर अच्छे से लगाएं, जब यह पेस्ट सूख जाए तो हल्के शैम्पू से अपना सिर धो लें। घने बालों के लिए इस पेस्ट को हफ्ते में 2-3 बार लगाएं। पेस्ट में नींबू का रस मिलाने से बालों से बदबू नहीं आती। बाल सूखने पर नारियल का तेल लगाएं, इससे बाल जल्दी रूखे और बेजान होने से बचेंगे।

ऐसें में अगर आपको अंडे की गंध से परेशानी है तो आप इसके लिए अपने मास्क में नींबू का इस्तेमाल कर सकते है। जिससे आपके बालों में इस मास्क को लगाने के बाद गंध कम आएगी।

 (For more news apart from Egg mask will add shine to dull hair news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: lifestyle

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM