Yog For Pregnant Women: गर्भावस्था के दौरान रोजाना करें ये 4 योगासन, डिलीवरी के दौरान नहीं होगी परेशानी

खबरे |

खबरे |

Yog For Pregnant Women: गर्भावस्था के दौरान रोजाना करें ये 4 योगासन, डिलीवरी के दौरान नहीं होगी परेशानी
Published : May 16, 2024, 5:50 pm IST
Updated : May 16, 2024, 5:50 pm IST
SHARE ARTICLE
yoga for pregnant women four asans for healthy pregnancy
yoga for pregnant women four asans for healthy pregnancy

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अक्सर मूड स्विंग और घबराहट जैसी समस्याएं होती हैं।

Yog For Pregnant Women:  यदि गर्भवती महिलाएं 9 महीनों के दौरान खान-पान में सावधानी बरतने के साथ-साथ अच्छी दिनचर्या बनाए रखें, तो स्वस्थ गर्भावस्था के साथ-साथ प्रसव के दौरान जटिलताओं की संभावना भी काफी कम हो जाती है। गर्भावस्था के दौरान किए जाने वाले कुछ योगासन ऐसे हैं जो महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और इससे नॉर्मल डिलीवरी की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए, गर्भावस्था के दौरान सुबह या शाम को योग करने के लिए कुछ मिनट अवश्य निकालने चाहिए।

कुछ मिनटों का प्राणायाम मन को शांत रखेगा

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अक्सर मूड स्विंग और घबराहट जैसी समस्याएं होती हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने और  हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए हर सुबह कुछ मिनटों के लिए भ्रामरी, अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम करना चाहिए। यह शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाता है और आपके दिमाग को शांत करता है।

तितली आसन गर्भावस्था में बहुत फायदेमंद

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए तितली आसन बहुत फायदेमंद होता है। यह योगासन कूल्हों और जांघों की मांसपेशियों को लचीलापन देता है और प्रजनन अंगों को स्वस्थ बनाता है। इस आसन को करने से गर्भावस्था के दौरान होनेवाली ब्लोटिंग की समस्या, पीठ-कमर दर्द और थकान की समस्या भी दूर हो जाती है।

मलासन के कई फायदे 

मालासन का नियमित अभ्यास महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है और यह न केवल आपको गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहने में मदद करेगा, बल्कि यह आपके शरीर को प्रसव के लिए भी तैयार करेगा।  इस आसन को करते वक्त रीढ़ की हड्डी, पेट, जांघों और पेल्विक एरिया की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं.

शवासन देगा आराम

इस आसन को करने से शरीर पूरी तरह से आराम की स्थिति में रहता है। इसके लिए योगा मैट पर पीठ के बल आराम से लेट जाएं और अपने पैरों और हाथों को आराम दें। इस आसन को करने से तनाव दूर होता है और और फिजिकली बॉडी को रिलैक्स मिलने के साथ ही मेंटली में शांति महसूस होती है। गर्भावस्था के दौरान थकान और मूड स्विंग से राहत पाने के लिए यह योगासन सबसे अच्छा है। इस आसन को योगाभ्यास में सबसे आखिर में करना चाहिए।

विशेषज्ञ की सलाह जरूरी

अगर आप गर्भावस्था के दौरान योग कर रही हैं तो पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लें और किसी की देखरेख में ही आसन करें। पहले तीन महीनों तक योग करने से बचना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान रोजाना टहलना भी बहुत फायदेमंद होता है लेकिन लगातार डेढ़ घंटे तक टहलने की बजाय कुछ घंटों के अंतराल पर 10 और 15 मिनट तक टहलना चाहिए।

(For more news apart from yoga for pregnant women four asans for healthy pregnancy, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: health tips

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM