Lifestyle: क्या वर्कआउट से होती है ऐंठन?, जानें इसके पीछे का कारण

खबरे |

खबरे |

Lifestyle: क्या वर्कआउट से होती है ऐंठन?, जानें इसके पीछे का कारण
Published : Jul 16, 2024, 6:15 pm IST
Updated : Jul 16, 2024, 6:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Does workout cause cramps news in hindi
Does workout cause cramps news in hindi

कई बार जिम में बिना ट्रेनर की मदद के हम गलत तरीके से व्यायाम करते हैं या अधिक वजह उठा लेते हैं।

Lifestyle News: एक्सरसाइज शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा की जाए तो यह दर्द का कारण बन जाती है। फिट और हेल्दी रहने के लिए हम कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं। अक्सर देखा जाता है कि व्यायाम या वर्कआउट करने के बाद लोग को मांसपेशियों में दर्द और जकड़न का अनुभव होता हैं। दरअसल, सामान्य से ज्यादा व्यायाम करने से हमारे टिश्यूज में क्रैक आ जाता है। जिसके बाद अक्सर लोगों को शरीर में जकड़न के साथ मांसपेशियों में दर्द का सामना करना पड़ता है।

कई बार जिम में बिना ट्रेनर की मदद के हम गलत तरीके से व्यायाम करते हैं या अधिक वजह उठा लेते हैं। ऐसी स्थिति में भी मांसपेशियों में दर्द और जकड़न हो सकती है। यह दर्द अगले तीन-चार दिनों तक रह सकता है। कई बार इसे ठीक होने में ज्यादा समय लग सकता है।

गौर हो कि भारी एक्सरसाइज करने की वजह से मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं। इसलिए वर्कआउट शुरू करने से पहले और खत्म करने के बाद अपने शरीर को स्ट्रेच जरूर करना चाहिए। ताकि आपके शरीर में किसी भी तरह की ऐंठन न हो।

वहीं स्ट्रेचिंग करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है और मांसपेशियों का तनाव कम होता है। मांसपशियों में दर्द या ऐंठन को दूर करने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। यह मांसपेशियों की मरम्मत करने में मदद करता है। इसके लिए आप भोजन में सोयाबीन, नट्स, अंडे और पनीर को शामिल कर सकते हैं।

(For More News Apart from Does workout cause cramps news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM