ऑफिस में रहना है कंफर्टेबल और स्टाइलिश, तो अपनांए यें तरीके...

खबरे |

खबरे |

ऑफिस में रहना है कंफर्टेबल और स्टाइलिश, तो अपनांए यें तरीके...
Published : Nov 16, 2022, 11:23 am IST
Updated : Nov 16, 2022, 11:25 am IST
SHARE ARTICLE
If you want to stay comfortable and stylish in the office, then follow these methods...
If you want to stay comfortable and stylish in the office, then follow these methods...

ऑफिस में अच्छा दिखने के साथ कंफर्टेबल रहना भी कितना जरूरी है। तो इसके लिए किस तरह के कपड़े पहनें आइए जानते हैं यहां।

आपका ड्रेसिंग सेंस आपकी पर्सनैलिटी का आइना होता है इसलिए इसे चुनते वक्त कुछ बातों का खासतौर से ध्यान रखना जरूरी है। एक कॉन्फिडेंट पर्सनैलिटी लाइफ में आगे बढ़ने के रास्ते को आसान बना देती है और आपका लुक इसमें काफी मायने रखता है। तो आज ऑफिस वेयर्स से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जानेंगे।

अगर आप वर्किंग लेडी हैं तो आपको पता ही होगा ऑफिस में अच्छा दिखने के साथ कंफर्टेबल रहना भी कितना जरूरी है। तो इसके लिए किस तरह के कपड़े पहनें और क्या चीज़ें हैं जरूरी आइए जानते हैं यहां।

साइज और कंफर्ट का रखें ध्यान
परफेक्ट फिटिंग और कंफर्ट के बीच सही बैलेंस होना बेहद जरूरी है। अच्छी फिटिंग वाले कपड़े आपको प्रेजेंटेबल बनाते हैं वहीं बहुत तंग कपड़े अनकंफर्टेबल रखते हैं। तो ऑफिस के लिए हमेशा ऐसे कपड़े चुनें जिन्हें पहनकर आप आराम से बैठ और काम कर सकें। बॉडी टाइप के अनुसार कपड़े पहनने से आप कंफर्टेबल और कॉन्फिडेंट दोनों रहते हैं। कभी भी देखादेखी किसी ट्रेंड को फॉलो न करें क्योंकि जरूरी नहीं वो आप पर सूट करें और आप उसमें कंफर्टेबल रहें।

कपड़ों से झलकें आपका आत्मविश्वास
कॉन्फिडेंट व्यक्ति लोगों को हमेशा ही अट्रैक्ट करता है तो ऑफिस के लिए हमेशा ऐसे कपड़ें चुनें जिन्हें पहनकर आप कॉन्फिडेंट फील करती हों, फिर चाहे वो जींस-शर्ट हो, सूट या फिर साड़ी। अगर कलर या फैब्रिक में भी किसी तरह की खास च्वॉइस है तो उसे प्रियोरिटी दें क्योंकि कहीं न कहीं कॉन्फिडेंस का असर आपके काम पर भी पड़ता है।

फुटवेयर पर भी करें फोकस
ज्यादातर महिलाओं का फोकस कपड़ों पर ही रहता है। फुटवेयर्स चुनने में वो ब्रांड और क्वॉलिटी पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देती जो बहुत ही गलत आदत है। कपड़ों का कंफर्टेबल होना जितना जरूरी है उतना ही फुटवेयर्स का भी। एक स्टडी के मुताबिक, ज्यादातर लोग सबसे पहले आपके फुटवेयर्स को नोटिस करते हैं न कि कपड़ों को, तो इस बात का ध्यान रखें। अच्छी क्वॉलिटी का कोई एक ऐसा फुटवेयर खरीद लें जो ज्यादातर कपड़ों के साथ आसानी से मैच किया जा सके।
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM