Lifestyle: बालों के लिए मेहंदी कितनी फायदेमंद, जानिए इसके फायदे

खबरे |

खबरे |

Lifestyle: बालों के लिए मेहंदी कितनी फायदेमंद, जानिए इसके फायदे
Published : Mar 20, 2024, 2:08 pm IST
Updated : Mar 20, 2024, 2:08 pm IST
SHARE ARTICLE
How beneficial is henna for hair, know its benefits news in hindi
How beneficial is henna for hair, know its benefits news in hindi

मेहंदी एक प्राकृतिक और सुरक्षित हेयर डाई है, जो अन्य रसायनों की तुलना में अधिक फायदेमंद है।

Lifestyle Benefits of mehndi: आजकल हमारी गलत खानपान की आदतों का बुरा असर हमारी सेहत को झेलना पड़ता है। जिसके कारण बालों से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलती हैं। लोग अपने बालों को मजबूत बनाने के लिए कई तरह की कोशिशें करते हैं। ऐसे में लोग कई घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपने बालों पर मेहंदी लगाते हैं, जिससे बाल मजबूत रहते हैं। लेकिन क्या बालों पर मेहंदी लगाना सही है? आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि बालों में मेहंदी लगाना सही है या नहीं।

मेहंदी लगाने के फायदे

  • मेहंदी न सिर्फ बालों को खूबसूरत बनाती है बल्कि उन्हें मजबूत भी बनाती है।
  • इसे बालों पर लगाने से बाल चमकदार बनते हैं।
  • इतना ही नहीं, अगर आपको बाल झड़ने की समस्या है तो आप मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • डैंड्रफ से परेशान लोगों के लिए बालों में मेहंदी लगाना बहुत फायदेमंद होता है।
  • मेहंदी एक प्राकृतिक और सुरक्षित हेयर डाई है, जो अन्य रसायनों की तुलना में अधिक फायदेमंद है।

मेहंदी न सिर्फ बालों को खूबसूरत बनाती है बल्कि उन्हें मजबूत, घना और चमकदार भी बनाती है। लेकिन कुछ लोगों को मेहंदी लगाने से एलर्जी हो सकती है, इसलिए अगर आप पहली बार मेंहदी लगा रही हैं तो पहले कुछ टेस्ट करा लें। मेहंदी के ज्यादा इस्तेमाल से बालों का रंग तेजी से बदलता है और धीरे-धीरे बालों की गुणवत्ता पर असर पड़ता है। कोशिश करें कि अपने बालों पर केवल अच्छी क्वालिटी की मेहंदी ही लगाएं।

हर किसी का शरीर अलग होता है, कुछ लोगों के बालों पर मेहंदी का अच्छा असर करती है तो कुछ लोगों को इससे एलर्जी की शिकायत होती है।

इसलिए, अगर आप पहली बार मेहंदी लगा रहे हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें। वहीं लेख में दी गई जानकारी को इस्तेमाल करने से पहले इससे संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

(For more news apart from How beneficial is henna for hair, know its benefits News in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: lifestyle

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM