Health News: स्वस्थ रहने के लिए सही समय पर भोजन करना जरूरी, क्या है आपके डिनर का समय?

खबरे |

खबरे |

Health News: स्वस्थ रहने के लिए सही समय पर भोजन करना जरूरी, क्या है आपके डिनर का समय?
Published : Nov 25, 2024, 3:55 pm IST
Updated : Nov 25, 2024, 3:55 pm IST
SHARE ARTICLE
What is your dinner time? Health news in hindi
What is your dinner time? Health news in hindi

अगर आपको लेट नाइट डिनर करने की आदत है, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

Health News In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए सही समय पर भोजन करना बहुत जरूरी होता है। यह हमें निरोगी बने रहने में मदद करता है, साथ ही इससे कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। डिनर जल्दी करने से पाचन तंत्र को आराम करने का पर्याप्त समय मिल जाता है, जिससे दिन के समय पाचन तंत्र ज्यादा सक्रिय रहकर सुचारू रूप से काम कर पाता है।

जैसे-जैसे शाम होती है, पेट और आंतों में एसिड और एंजाइम का साव घटने लगता है। यही कारण है कि ज्यादा देर से डिनर करने पर आंत इसे अच्छी तरह पचा नहीं पाता है, जिससे पेट संबंधी कई समस्याएं जैसे- गैस, अपच और कब्ज हो। सकती है। डिनर जल्दी करने से एसिड रिफ्लक्स या एसिडिटी से जूझने वाले लोगों को काफी राहत मिलती है। इस रोग में छाती के बीच में जलन, बार-बार डकार आना, खांसी और सीने में दर्द होता है।

जल्दी डिनर करने से शरीर को आराम करने का पर्याप्त समय मिलता है, जिससे गहरी नींद आती है। जल्दी भोजन करने से भूख नियंत्रित होती है और आप. अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं। सीमित मात्रा में भोजन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

सेहतमंद रहने के लिए डिनर शाम 6 बजे से लेकर रात 8 बजे तक कर लेना चाहिए। रात 9 बजे के बाद डिन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा डिनर और सोने के बीच 3 घंटे का अंतर जरूर हो।

(For more news apart from What is your dinner time? Health news in Hindi, stay tuned to Spokesman hindi)

Tags: dinner, health

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM