Lifestyle: ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों जाने कैसे रखें इसे नियंत्रित, अपनाये ये तरीके!

खबरे |

खबरे |

Lifestyle: ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों जाने कैसे रखें इसे नियंत्रित, अपनाये ये तरीके!
Published : Mar 27, 2024, 5:53 pm IST
Updated : Mar 27, 2024, 5:53 pm IST
SHARE ARTICLE
People suffering from blood pressure should know how to control it, adopt these methods!
People suffering from blood pressure should know how to control it, adopt these methods!

खराब जीवनशैली और खानपान के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।

Lifestyle: ब्लड प्रेशर का बढ़ना,घटना एक प्रकार की बेहद गंभीर समस्या है, जिस कारण शरीर को कई तरह की परेशानी हो सकती हैं। वहीं शरीर में लगातार इसकी समस्या बनी रहने पर लोग कई अन्य तरह की बीमारियों की चपेट में भी आ जाते है। जिसके पीछे खराब जीवनशैली और खानपान भी इसकी सबसे बड़ी वजह है।

खराब जीवनशैली और खानपान के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। जिससे अधिक वजन, तनाव, उच्च कोलेस्ट्रॉल और धूम्रपान के चलते इससे होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ता है। आइए जानते हैं कि आप किन चीजों का ध्यान रख कर ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित कर सकते है।

सब्जियों का जूस

ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर सब्जियों का जूस काफी लाभदायक माना जाता हैं। ऐसे में इस बीमारी से पीड़ित लोगों को सब्जियों के जूस का सेवन करना चाहिए। वहीं गेहूं के जवारों और सब्जियों का जूस ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में काफी सहायक होता है। इसका नियमित सेवन गुणकारी हो सकता है। जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलेगी।

वजन नियंत्रित रखना जरूरी

ब्लड प्रेशर की समस्या अधिक मोटापे की वजह से भी हो सकती हैं। बता दें कि मोटापे से अनेक तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। वजन नियंत्रित करने के लिए संतुलित खानपान और नियमित व्यायाम जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। वहीं वजन कम होने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। वहीं इससे कई तरह की बीमारियां भी दूर रहती है।

लहसुन है फायदेमंद

ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों के लिए लहसुन काफी फायदेमंद है। माना जाता है कि लहसुन ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में काफी गुणकारी माना जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स भी कम होता है। इसकी ताजा कली का सेवन करने से ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता है। वहीं कई अन्य तरह की परेशानियों से भी निजात मिलती है।

लेख मे दी गई जानकारी का डॉक्टर की सलाह के बाद ही उपयोग करें क्योंकि इश दौरान किसी भी चीज का ज्यादा इस्तेमाल आपको परेशानी में डाल सकता है।  

(For more news apart from People suffering from blood pressure should know how to control it, adopt these methods! news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: lifestyle

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM