भाजपा सरकार के नौ साल में बिहार और चंपारण में बहुत काम हुआ : एपी पाठक
भाजपा सरकार के नौ साल में बिहार और चंपारण में बहुत काम हुआ : एपी पाठक
Published : Jul 7, 2023, 6:20 am IST
Updated : Jul 7, 2023, 6:20 am IST
SHARE ARTICLE
 AP Pathak
AP Pathak

बिहार सरकार के पास न तो पैसे है ना संसाधन और ना ही विजन। - एपी पाठक

Patna: भारत सरकार के पूर्व नौकरशाह और भाजपा नेता एपी पाठक वाल्मिकनगर लोकसभा क्षेत्र में  महाजनसंपर्क अभियान पर है। अमित शाह जी के लखीसराय, बिहार दौरे को एपी पाठक ने अभूतपूर्व बताते हुए जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार की विकास योजनाएं और कर्मचारियों का वेतन केंद्र सरकार के कर्ज और उसके रहमोकरम पर निर्भर है।

कोडरमा, खगड़िया, पटना , बख्तियारपुर और चंपारण में बनने वाले 4 लेन,6 लेन सड़के और अन्य सड़के  जिसपर करीब 1 लाख करोड़ का खर्च केंद्र सरकार कर रही है उसपर बिहार सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है। एपी पाठक ने जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में केंद्र सरकार 8 नए मेडिकल कॉलेज खोल रही है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी योजनाएं केंद्र सरकार बिहार में चला रखी हैं।
केंद्र सरकार गंगा नदी पर और पुल बनवा रही है जिसमे हजारों करोड़ खर्च हो रहा है। केंद्र सरकार हजारों करोड़ खर्च कर बरौनी कारखाना चालू किया जिससे किसानों को यूरिया खाद मिल रहा हैं।

बिहार सरकार के पास न तो पैसे है ना संसाधन और ना ही विजन। केंद्र सरकार ने चंपारण में सड़क, स्वास्थ्य और परिवहन के क्षेत्र में बहुत काम किया। मोतिहारी से बगहां रेल चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है जिसमे केंद सरकार ने अच्छी रकम खर्च किया। बगहां और बेत्तिया आरओबी का काम धड़ल्ले से हो रहा है।

मोतिहारी केंद्रीय और मोतिहारी कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना और साथ ही स्टार्ट अप जोन चनपटिया के उद्यमियों को प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत करोड़ो रुपए लोन दिए जो चंपारण के विकास हेतु व्यापक काम हुआ। भाजपा सरकार ने चनपटिया में रैक प्वाइंट, केंद्रीय विद्यालय और नरकटियागंज केंद्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र खोला।

भाजपा नेता एपी पाठक ने वाल्मिकीनगर लोकसभा के महाजनसंपर्क अभियान में लोगों से मिलन जुलन कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में 9 साल बेमिसाल और देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री मोदी जी के मार्गदर्शन से लोगों के बीच लोगो की समस्या सुन रहे है और भाजपा की व्यापक नीतियों को जोर जोर से लोगों के बीच फैला रहे है। यह सर्वविदित है कि भाजपा नेता एपी पाठक पिछले डेढ़ दशकों से अधिक समय से अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM