'विधानसभा मार्च' भाजपा का फ्लॉप शो‌ : राजद

खबरे |

खबरे |

'विधानसभा मार्च' भाजपा का फ्लॉप शो‌ : राजद
Published : Jul 13, 2023, 5:07 pm IST
Updated : Jul 13, 2023, 5:07 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

राजद प्रवक्ता ने कहा कि बेरोजगारी को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाने के पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

पटना :  भाजपा के विधानसभा मार्च को फ्लॉप शो‌ बताते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि भाजपा को आज यह एहसास हो गया होगा कि बिहार के लोगों का भरोसा वह खो चुका है। और उसके नौटंकी को बिहार की जनता समझ चुकी है। यही वजह है कि भाजपा द्वारा घोषित आज के विधानसभा मार्च को आमलोगों ने कोई नोटिस हीं नहीं लिया। काफी प्रचार-प्रसार और सभी प्रकार के साधन मुहैया कराने के बावजूद पुरे राज्य से मात्र कुछ सौ भाजपा कार्यकर्ता हीं मार्च में शामिल थे। 

राजद प्रवक्ता ने कहा कि मार्च को फ्लॉप होने से हतोत्साहित भाजपा नेताओं द्वारा कार्यक्रम को मीडिया में कवरेज पाने के लिए पुलिस बैरिकेड को तोड़ते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में  घुसने का न केवल गैरकानूनी प्रयास किया गया बल्कि पुलिस  पर मिर्ची पाउडर, रोड़े और कंकड़ फेंके जाने लगे। फोटो खिंचवाने और मीडिया में आने के लिए भाजपा नेताओं के बीच जबरदस्त आपा-धापी मची हुई थी और वे तरह तरह के नाटक कर रहे थे। राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा लगभग 15 वर्षों तक बिहार सरकार में शामिल रही है। उसके संरकार में रहते हुए हीं पटना के डाक-बंगला चौराहे से आगे के क्षेत्र को धरना -प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था और किसी भी प्रदर्शन को उससे आगे नहीं जाने दिया गया था।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि बेरोजगारी को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाने के पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद लगभग दो लाख से ज्यादा नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं और पौने दो लाख शिक्षकों के साथ हीं स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों में लाखों पदों पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है. जिस भाजपा ने दो करोड़ नौजवानों को प्रतिवर्ष नौकरी देने का वादा किया था उसके नौ साल के शासन में 44 लाख से ज्यादा लोगों की नौकरी समाप्त हो गई जिसके विरुद्ध मात्र 7.22 लाख लोगों को नौकरी दी गई। अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न विभागों और पब्लिक सेक्टर में अभी एक करोड़ से ज्यादा पद रिक्त पड़े हुए हैं। सबसे बड़े नियोजन संस्थान सेना, रेलवे,गृह,पोस्टल और रेवेन्यू विभाग में नई बहाली पर रोक लगा दी गई है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM

Uttarakhand में सिखों की पिटाई मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद...

04 Mar 2025 5:40 PM

नशेड़ी बेटे से दुखी होकर बेबस पिता ने अपने ही बेटे को किया पुलिस के हवाले

04 Mar 2025 5:39 PM

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी होना चाहिए Men Commission| |Podcast With Punjab Women Commission Raj Lali Gill

03 Mar 2025 6:00 PM