Bihar Elections Results Live: बिहार में NDA की सरकार! रुझानों में 190 के पार हुईं सीटें, महागठबंधन की निकली हवा

खबरे |

खबरे |

Bihar Elections Results Live: बिहार में NDA की सरकार! रुझानों में 190 के पार हुईं सीटें, महागठबंधन की निकली हवा
Published : Nov 14, 2025, 11:32 am IST
Updated : Nov 14, 2025, 11:32 am IST
SHARE ARTICLE
NDA fsurpass 190 seats, Grand Alliance loses steam news in hindi
NDA fsurpass 190 seats, Grand Alliance loses steam news in hindi

बिहार में बढ़त की तरफ एनडीए।

Bihar Elections Results Live: रुझानों में NDA को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। मतदान के बाद किए गए अधिकांश सर्वेक्षणों ने भी NDA की जीत का अनुमान लगाया था, और शुरुआती नतीजे उसी दिशा में संकेत दे रहे हैं। नतीजों से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा किया था, लेकिन उनकी पार्टी की स्थिति फिलहाल कमजोर नजर आ रही है। बिहार चुनाव के रुझानों और सबसे तेज नतीजों के लिए इंडिया टीवी डिजिटल टीम के साथ जुड़े रहें, जहां आपको पल-पल की अपडेट सबसे पहले मिलेगी।

बिहार की वैशाली विधानसभा सीट पर JDU के सिद्धार्थ पटेल 19,691 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, उनकी बढ़त RJD के अजय कुशवाहा से 3,314 वोटों की है, जिन्होंने 16,377 वोट प्राप्त किए हैं। अन्य उम्मीदवारों में कांग्रेस के संजीव सिंह को 4,251 वोट मिले हैं। मतगणना के अंतिम चरण में एनडीए को लाभ दिखाई दे रहा है, और माना जा रहा है कि अंतिम नतीजे भी उनके पक्ष में होंगे।

भाजपा सांसद ने जीत का दावा किया

बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद अब नतीजों का इंतजार है। नतीजों से पहले भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, "NDA भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। जिस तरह का मतदान पैटर्न हमने देखा, वह ऐतिहासिक था और सीधे NDA सरकार के पक्ष में था।" राजद नेता तेजस्वी यादव के बारे में उन्होंने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष के रूप में शपथ ले सकते हैं।

बिहार नतीजों पर मोहन यादव का बयान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "जो रुझान सामने आ रहे हैं, वे वास्तव में उत्साहवर्धक हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने 2014 से नई तरह की विकास की राजनीति देखी है। बिहार में बढ़ती जीत के लिए मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ नीतीश कुमार और चिराग पासवान को भी बधाई देता हूँ।"

नालंदा की अस्थावां में JDU ने बढ़त बनाई

बिहार की अस्थावां विधानसभा सीट पर JDU के डॉ. जितेंद्र कुमार छठे राउंड की मतगणना में 11,558 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि RJD के रवि रंजन कुमार पीछे हैं। रुझानों के मुताबिक, NDA 194 सीटों पर, महागठबंधन 45 सीटों पर और अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज इस बार खाता खोलती भी नजर नहीं आ रही है।

निश्चित रूप से बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है'
बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर कहा, 'बिहार चुनाव के रुझान जो आ रहे हैं वो स्पष्ट रूप से ये दर्शाते हैं कि बिहार की जनता पीएम मोदी पर एक बार फिर बड़ा भरोसा जताया है और निश्चित रूप से बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है। हम 175 से अधिक का आंकड़ा पार करेंगे।'

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हुआ रिकॉर्डतोड़ मतदान

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराया, जिसमें 67.13% मतदान हुआ। बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग का यह एक रिकॉर्ड है। चुनाव आयोग ने 14 नवंबर, 2025 को होने वाली मतगणना प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए भी सभी इंतजाम कर लिए हैं।

महिलाओं ने पुरुषों से अधिक किया मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने एक बार फिर मतदान में बढ़त बनाई है। राज्य के सात जिलों में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में 14 प्रतिशत या उससे अधिक बढ़त के साथ वोटिंग की, जबकि 10 अन्य जिलों में यह अंतर 10 प्रतिशत से अधिक रहा। यह जानकारी निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में दी गई है। पटना राज्य का एकमात्र जिला रहा, जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत महिलाओं से अधिक दर्ज किया गया।

(For more news apart from NDA fsurpass 190 seats, Grand Alliance loses steam news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

Tags: bihar election results, bihar assembly elections 2025, bihar polls live, bihar election updates, bihar votes counting, bihar election live, nda bihar results, mahagathbandhan results, bjp bihar election, rjd bihar election, jd(u) bihar election, congress bihar results, live election results, vote counting updates, bihar seats trends, exit polls bihar, assembly election trends, bihar election results, bihar elections 2025, electionlive, bihar votes, nda vs mahagathbandhan, bihar assembly elections, rozanaspokesman hindi, बिहार चुनाव परिणाम, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, बिहार पोल लाइव, बिहार चुनाव अपडेट, बिहार वोटों की गिनती, बिहार चुनाव लाइव, एनडीए बिहार परिणाम, महागठबंधन परिणाम, भाजपा बिहार चुनाव, राजद बिहार चुनाव, जेडी(यू) बिहार चुनाव, कांग्रेस बिहार परिणाम, लाइव चुनाव परिणाम, वोटों की गिनती अपडेट, बिहार सीटों के रुझान, एग्जिट पोल बिहार, विधानसभा चुनाव रुझान, बिहार चुनाव परिणाम, बिहार चुनाव 2025, चुनाव लाइव, बिहार वोट, एनडीए बनाम महागठबंधन, बिहार विधानसभा चुनाव, रोजाना प्रवक्ता हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM