अपनी गलती पर माफी मांगने की बजाय कार्यवाही बाधित करा रहे हैं राहुल : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय

खबरे |

खबरे |

अपनी गलती पर माफी मांगने की बजाय कार्यवाही बाधित करा रहे हैं राहुल : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय
Published : Mar 17, 2023, 4:53 pm IST
Updated : Mar 17, 2023, 4:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Instead of apologizing for his mistake, Rahul is obstructing the proceedings: Former Health Minister Mangal Pandey
Instead of apologizing for his mistake, Rahul is obstructing the proceedings: Former Health Minister Mangal Pandey

पांडेय ने कहा कि विपक्षी पार्टियां संसद सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन कर बेवजह समय की बर्बादी कर रही है।

Patna: लगातार पांचवें दिन संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रहने के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया है। पांडेय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनता से माफी नहीं मांग अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ धरना-प्रदर्शन कर अपनी गलती पर पर्दा डालने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस अपने रुख को सही रखती तो जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस हो पाती, जिससे जनता का भी भला होता। कांग्रेस यह नहीं चाहती कि संसद में विकास की बातें हो। कांग्रेस केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बुराई कर अपनी राजनीति चलाना चाहती है। कार्यवाही बाधित कर कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन कर रही है, जिसे देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

पांडेय ने कहा कि विपक्षी पार्टियां संसद सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन कर बेवजह समय की बर्बादी कर रही है। इससे जनता के पैसों की बर्बादी भी हो रही है। बेवजह के मामले को तूल इसलिए दिया जा रहा है, ताकि राहुल गांधी खुद अपनी बयानबाजी को छिपा सकें। उन्होंने विदेशी धरती पर भारतीय मार्यादाओं को तार-तार करने का काम किया है। एक सच्चे विपक्ष की पहचान है कि वह देश की गरिमा को बचाए रखे। साथ ही सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करे। ऐसा नहीं कर कांग्रेस नेता संसद सत्र के दौरान विपक्षी पार्टियों को भड़का कर जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं, जो अनुचित है। जनता इन सियासी पार्टियों के कारनामे को देख रही है। आगामी लोस चुनाव में जनता ऐसी मौकापरस्त पार्टियों को जरूर सबक सिखाएगी। राहुल गांधी को अमर्यादित बातों के लिए बीजेपी की जायज मांग पर माफी मांगनी चाहिए, न कि इस पर राजनीति होनी चाहिए।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM