Bihar News: तेजस्वी घोर भ्रष्टाचारी और परिवारवादी नेता: नित्यानन्द राय

खबरे |

खबरे |

Bihar News: तेजस्वी घोर भ्रष्टाचारी और परिवारवादी नेता: नित्यानन्द राय
Published : Apr 17, 2025, 5:42 pm IST
Updated : Apr 17, 2025, 5:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Tejaswi is deeply corrupt and nepotistic leader: Nityanand Rai News In Hindi
Tejaswi is deeply corrupt and nepotistic leader: Nityanand Rai News In Hindi

  गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने कहा कि सबका साथ सबका विकास, 2047 तक भारत विकसित भारत हो जिसको यह पसंद है.

Tejaswi is deeply corrupt and nepotistic leader: Nityanand Rai News In Hindi: पटना: केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री  नित्यानन्द राय ने कहा है कि तेजस्वी घोर भ्रष्टाचारी और परिवारवादी विचारों का नेतृत्व कर रहे हैं और कांग्रेस कन्हैया कुमार को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है जो भारत तेरे टुकड़े होंगे उस गैंग के सरदार है। दोनों को बिहार की जनता अच्छे से पहचानती है। इंडी गठबंधन की बैठक पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय ने कहा है कि यह घमंडिया गठबंधन की बैठक है जिसमें तेजस्वी और कॉंग्रेस में कस के टकराहट है। कुर्सी के लोलुप ,हम सत्ता में बैठे तो हम सत्ता में बैठे के लिये राजद और कांग्रेस में कुश्ती महाजंग चल रहा है। श्री राय ने कहा कि अब जनता सबको नकार चुकी है और NDA को स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री होंगे।

  गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने कहा कि सबका साथ सबका विकास, 2047 तक भारत विकसित भारत हो जिसको यह पसंद है, देश से गरीबी मिटे जिसको यह पसंद है, जिसको विकास पसंद है, जिसको भारत मां तेरी जय हो विजय हो यह गुंज पसंद है वैसे लोग एनडीए में हैं और परिवारवादी एवं तुष्टीकरण वाले लोग विपक्ष में ।

पश्चिम बंगाल में हिंसा पर श्री नित्यानन्द राय ने कहा कि सारे कारण की जड़ ममता बनर्जी है। तुष्टिकरण की नीति एवं  सत्ता और वोट के खातिर वहाँ जघन्य अपराध करा रही हैं। उन्होंने कहा कि  जनता सब देख रही है। श्री राय ने कहा कि ममता जी का नाम केवल ममता है और अंदर उसमें कोई ममता नहीं केवल क्रूरता है। इसलिए ममता जी जो आप कर रही है वह ठीक नहीं है।

(For More News Apart From Punjab Holiday govt declared holiday tomorrow News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM