Bihar News: विकसित बिहार के संकल्प के लिए एक बार फिर से आ रहे हैं प्रधानमंत्री बिहार: नित्यानंद राय
Published : Jul 17, 2025, 7:00 pm IST
Updated : Jul 17, 2025, 7:00 pm IST
SHARE ARTICLE
PM is coming to Bihar once again for developed Bihar: Nityanand Rai news in hindi
PM is coming to Bihar once again for developed Bihar: Nityanand Rai news in hindi

बिहार के गरीब और मिडिल क्लास लोगों को 125 यूनिट फ्री देकर एनडीए सरकार ने किया बड़ा मदद: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

Bihar News In Hindi: पटना, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा बिहार के तकरीबन पौने दो करोड़ परिवारों को 125 यूनिट फ्री बिजली देने के ऐलान का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा किया है कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है जिससे बिहार के गरीब और मिडिल क्लास लोगों को सीधा-सीधा फायदा होगा।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है इसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है।

दरअसल नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार जो भी फैसला लेती है वह बिहार के विकास ,तरक्की, खुशहाली के लिए लेती है और यह बात विपक्ष के लोगों को पच नहीं पा रहा है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टिया सिर्फ दावे करती है वादे करती है लेकिन उसे पूरा नहीं करती। ऐसी परिवारवादी पार्टी का मकसद सिर्फ बिहार में जंगलराज, गुंडाराज स्थापित करना है ।लेकिन जो बिहार के विकास के लिए संजीदा है जो बिहार को विकसित बिहार बनाना चाहती हैं जो 13 करोड लोगों के लिए खुशहाली के लिए दिन रात काम कर रहे हैं वह एनडीए की सरकार है।

बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री के 18 जुलाई को बिहार की चंपारण की धरती पर आगमन को लेकर कहा कि जब भी प्रधानमंत्री बिहार आते हैं तो बिहार के विकास के लिए बड़ा पैकेज लेकर आते हैं जिससे बिहार के बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर रोज़गार सृजन में मदद मिलता है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने आगे कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिल में बिहार और बिहार के दिल में प्रधानमंत्री जी बसते हैं। इसीलिए प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए पूरा बिहार एक बार फिर से इंतजार कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है कि विकसित भारत के साथ साथ विकसित बिहार बने और इस दिशा में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार काम कर रहे हैं।

(For More News Apart From PM is coming to Bihar once again for developed Bihar Nityanand Rai News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM