Patna News:पटना जीपीओ में गुरु के लंगर पर विशेषआवरण का हुआ विमोचन

खबरे |

खबरे |

Patna News:पटना जीपीओ में गुरु के लंगर पर विशेषआवरण का हुआ विमोचन
Published : Jan 21, 2025, 1:30 pm IST
Updated : Jan 21, 2025, 1:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Patna GPO Release Special Cover On Guru Langar news in hindi
Patna GPO Release Special Cover On Guru Langar news in hindi

लंगर, सिख धर्म का एक अभिन्न अंग है, जोबिना किसी भेदभाव के सभी के लिए मुफ्त भोजन की सेवा का प्रतीक है।

Patna News In Hindi: पटना (राकेश कुमार) : पटना के ऐतिहासिक जनरलपोस्ट ऑफिस (जी.पी.ओ.) के फिलेटली ब्यूरो में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कियागया, जहाँ माननीय चीफ़ पोस्टमास्टर जनरल अनिलकुमार ने सिख धर्म के पवित्र लंगर पर एक विशेष आवरण का विमोचन किया। इस विशेष आवरणको जारी करने का उद्देश्य लंगर की भावना और सिख समुदाय के उल्लेखनीय योगदान कोसम्मानित करना था।

लंगर, सिख धर्म का एक अभिन्न अंग है, जोबिना किसी भेदभाव के सभी के लिए मुफ्त भोजन की सेवा का प्रतीक है। यह सिख धर्म केमूल सिद्धांतों - सेवा, समानता और भाईचारे - का एक सशक्त प्रतीक है, जोमानवता की एकता पर जोर देता है। मुख्य अतिथि चीफ़ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा; यह आयोजन केवल एक विशेष आवरणविमोचन से कहीं अधिक महत्व का है, यह लंगर के पीछे के सामाजिक और सांस्कृतिकमहत्व को प्रदर्शित करने का एक माध्यम है|

इसने लोगों को एक साथ आने, एक-दूसरेकी संस्कृति के बारे में जानने और आपसी सम्मान और समझ के आधार पर सद्भाव और एकताको बढ़ावा देने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया है। इस तरह के आयोजन विभिन्नसमुदायों के बीच समझ और सद्भावना को बढ़ावा देने, एक अधिक समावेशी और सामंजस्यपूर्ण समाजके निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल कीसराहना करते हुए इसे सिख समुदाय के योगदान को उजागर करने वाला एक सराहनीय औरप्रशंसनीय कदम बताया।

 उन्होंने लंगर के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाशडाला, जो जाति,धर्म, लिंग या सामाजिक स्थिति के बावजूद सभीको एक साथ लाता है और समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देता है।डाक टिकट और विशेष आवरण संग्रहकर्ताओं के लिएभी यह एक महत्वपूर्ण अवसर था। लंगर की भावना और सिख धर्म के समृद्ध इतिहास कोदर्शाता यह विशेष आवरण उनके संग्रह में एक विशेष स्थान रखेगा और उन्हें लंगर केमहत्व की याद दिलाता रहेगा।

यह आवरण सिख धर्म के मूल सिद्धांतों और व्यापक समाजमें इसके योगदान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक माध्यम के रूप में भी कामकरेगा।मौकेपर ए आई हैदरी, जी. एम (वित्त); पवन कुमार, निदेशक(मुख्यालय); रंजय कुमार सिंह, मुख्यडाकपाल, पटना जी.पी.ओ, मुकेश कुमार, उप मुख्यडाकपाल (प्रशासन), श्रीमती कुमारी सरिता, उप मुख्य डाकपाल (मेल व खजाना) सहित डाक विभाग के सम्मानित अधिकारीगण एवंकर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मशहूरफिलेटलिस्ट और मीडिया बंधुओं के साथ आमजन उपस्थित रहे और इस प्रयास को सराहा।

(For more news apart from Patna GPO Release Special Cover On Guru Langar News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM